फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Violence in electoral rivalry, many injured including candidate's husband

चुनावी रंजिश में हुई मारपीट, प्रत्याशी पति सहित कई जख्मी

Wed, 14 Apr 2021 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Violence in electoral rivalry, many injured including candidate's husband
बदलापुर/सिकरारा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चुनावी रंजिश को लेकर सोमवार की रात मारपीट हुई। इसमें प्रत्याशी के पति समेत कई घायल हुए। पुलिस ने संबंधित थानों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में वार्ड संख्या 48 से जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार प्रेम नारायण यादव उर्फ बाबा और दूसरी उम्मीदवार राजकुमारी देवी के पुत्र विक्रम यादव और उनके समर्थकों में चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट हुई। दोनों तरफ से आधा दर्जन लोगों को चोट आई। विक्रम यादव की तहरीर पर पुलिस ने प्रेम नारायण, अरुण यादव व आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। वहीं प्रेम नारायण की तहरीर पर पुलिस ने विक्रम यादव, सभापति व 10 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अश्विनी दुबे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, बदलापुर थाना क्षेत्र के विठुआकला गांव में चुनाव प्रचार कर लौट रहे वार्ड संख्या 22 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी सरोजा देवी के पति संजय गौतम को गांव की नहर पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। घायल संजय को बदलापुर सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed