फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers themselves built a path all the way to the home of Asian Games bronze medalist Rohit Yadav

Jaunpur News: एशियाड कांस्य पदक विजेता रोहित यादव के घर तक ग्रामीणों ने खुद तैयार किया रास्ता

Fri, 02 Oct 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Villagers themselves built a path all the way to the home of Asian Games bronze medalist Rohit Yadav
जेवलिंग थ्रोवर रोहित यादव के घर तक कच्चे रास्ते को समतल करते उनके पिता सभाजीत यादव और ग्रामीण।
संवाद न्यूज एजेंसी मीरगंज (जौनपुर)। जापान के नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेल (एशियाड) में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले अंतरराष्ट्रीय जेवलिन थ्रोअर रोहित यादव के घर तक पहुंचने के लिए कच्चा रास्ता ग्रामीणों ने खुद तैयार किया है। कल तक यहां पगडंडी थी। रास्ता बनने के बाद अब दोपहिया और चार पहिया वाहन उनके घर तक पहुंच सकते हैं। भुवनेश्वर में शानदार प्रदर्शन करके देश के नंबर एक थ्रोअर बनने की खबर के दौरान अमर उजाला ने उनके घर तक जाने के लिए रास्ता नहीं होने की समस्या को प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

रोहित आज पहुंचेंगे गांव, होगा सम्मान

मीरगंज। जापान के नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतने के बाद रोहित यादव शुक्रवार को अपने गांव पहुंचेंगे। नागोया से भारत लौटने के बाद वे सुबह सात बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर पहुंचेंगे। यहां से वे अपने गांव अदारी डभिया के लिए रवाना होंगे। उनके स्वागत के लिए खेल प्रेमियों ने तैयारियां की हैं। रोहित सुबह करीब 10 बजे मियांचक बाजार पहुंचेंगे। वहां उनका स्वागत करने के बाद विजय जुलूस निकाला जाएगा। उनके आगमन पर मीरगंज और मछलीशहर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed