फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers stopped the road going against the standard

मानक के विपरित हो रही सड़क को ग्रामीणों ने रोका प्रदर्शन

Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped the road going against the standard
मीरगंज। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहक बनाई जा रही जरौना-जंघई मार्ग में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कसेरवां गांव के पास रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। अनियमियतता का आरोप लगाते हुए काम बंद करा दिया। मामले में अधिकारियों द्वारा फिर से रोड निर्माण कराने के आश्वासन दिए जाने पर ही हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

जरौना से जंघई मार्ग तक जोड़ने वाली करीब 15 किलोमीटर की सड़क 7 करोड़ 91 लाख की लागत से बनाई जा रही है। सड़क के निर्माण में मानक की अनदेखी करने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। कसेरवा गांव के सामने सड़क पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार की सुबह कसेरवा गांव सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और जरौना-जंघई सड़क मार्ग में अनियमितता का आरोप लगाकर काम बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि अभी सड़क का निर्माण हो ही रहा है, की पीछे से सड़क की गिट्टी उजड़ रही है। नीचे बिछाया गया पत्थर दिखाई दे रहा है। ग्रामीण कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही सड़क का निर्माण पुन: कराने की मांग कर रहे थे। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला व बसंत पाल का आरोप है कि यह सड़क ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री योजना से बनने वाली अन्य सड़कें भी मानक विहीन हैं। उसकी भी जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed