फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers staged a protest for the repair of the dilapidated road.

Jaunpur News: बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 Jul 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest for the repair of the dilapidated road.
बरसठी क्षेत्र के निगोह मार्ग से पाली गाँव तक जाने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों का
बरसठी। निगोह-पाली गांव को जोड़ने वाला मार्ग कई वर्षों से जर्जर हालत में है। बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने समाजसेवी जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में रविवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में गड्ढों और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
इस मार्ग पर कीचड़ जमा हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और दूध-सब्जी लेकर जाने वाले किसानों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने कहा कि पाली गांव की 3000 से 5000 आबादी इसी सड़क से होकर बाजार और तहसील आती-जाती है। कई वर्षों से ये सड़क गड्ढे में तब्दील है। निगोह रोड से पाली तक लगभग 2 किमी लंबी सड़क की मरम्मत कराई जाए ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। पीडब्ल्यूडी के जेई धर्मेंद्र कुमार बताया कि सड़क की स्वीकृति 2025-26 में ही हो चुकी है। किस वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहा है, इसकी जानकारी लेकर जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed