{"_id":"66f491f629f9668e8a0ef144","slug":"villagers-set-fire-to-the-house-of-a-murdered-youth-jaunpur-news-c-193-1-va11001-122496-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: हत्यारोपी युवक के घर ग्रामीणों ने लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: हत्यारोपी युवक के घर ग्रामीणों ने लगा दी आग
विज्ञापन
जलालपुर थाना क्षेत्र के संघईपुर गांव में युवक की गला रेतकर हुई हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार रात आरोपी के घर में आग लगा दी। गांव में तनाव और आगजनी की सूचना मिलने के बाद अधिकारी फोर्स और दमकल के साथ मौके पर पहुंचे। अग्निशमनकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घर पर कोई मौजूद नहीं था। आगजनी के बाद वहां पुलिस तैनात कर दी गई है।
गांव में 23 सितंबर को पुरानी रंजिश में जुए के अड्डे पर रोहित चौहान (22) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गांव के ही आशीष चौहान उर्फ चिघड़ू और उसके पिता अरविंद चौहान पर लगा था। पुलिस ने नामजद आरोपी में से आशीष चौहान चिघड़ू को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था। दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल था। घटना के दो दिन बाद मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात हत्यारोपी चिघड़ू के घर में आग लगा दी। आगजनी की सूचना पर एसपी सिटी अरविंद वर्मा, थानाध्यक्ष जलालपुर मनोज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष जफराबाद जय प्रकाश यादव, थानाध्यक्ष केराकत संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष चंदवक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तनाव देख पीएससी भी बुला ली गई। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
जलालपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रात में आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारोपी के चाचा के घर में आग लगा दी थी। आग बुझा दी गई है और गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स लगा दी गई है।