फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers opposed the municipality extension

ग्रामीणों ने नगर पालिका विस्तार का किया विरोध

Sat, 19 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Villagers opposed the municipality extension
मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार को लेकर विरोध के स्वर भी अब उठने लगे हैं। मुगरडीह गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को पगांव के ही प्राथमिक विद्यालय परिसर के सामने प्रदर्शन कर पालिका प्रशासन के विरूद्घ जमकर नारे बाजी की।
विज्ञापन

मुगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार में गौरयाडीह,सरायरुस्तम,कमालपुर धौरहरा,पकड़ी,सरोखनपुर,मुंगरडीह,गोविंदासपुर,बहोरीकपुर,भैरोपुर,कैथौली,सुल्तापुर आदि गांवों को शामिल किया जाना है।इसकी जानकारी शुक्रवार को जब मुंगरडीह गाँव के ग्रामीण वीरेंद्र पटेल के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय मुंगरडीह के सामने ग्रामीण इकठ्ठे हो पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि नगर पालिका परिषद बिना सहमती के अपने निजी स्वार्थ के लिए गांव को जबरन पालिका में शामिल करने के लिए तुला हुआ है। हम सब ग्रामीण इसका खुल कर विरोध करेंगे। गाँव को पालिका में शामिल कर गरीब परिवारों से टैक्स के नाम पर जबरन धनउगाही की जाएगी। जिसको हम लोगा बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए हमें जो भी करना पड़ेगा। उससे पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शन करने वालों में जियालाल सरोज, सतीश सरोज,रुपचंद सरोज,कमलेश यादव,छोटे लाल गौतम,सीराजुदीन,सलीम,अनिल यादव,महेंद्र विश्वकर्मा,विपिन चौरसिया,हरिश्चंद्र गौतम,संजय गौतम,संतोष पटेल,मोनू,अभिषेक ,अजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed