फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers jammed for road repair

सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 26 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Villagers jammed for road repair
बक्सा से तेजीबाजार की जर्जर सड़क के विरोध में सड़क बंद कर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
बक्शा। थाना क्षेत्र के हैदरपुर बाजार में रविवार को ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया। कांग्रेसी नेता डॉ. प्रभात विक्रम सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतरे ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक बक्शा-लोहिंदा मार्ग को जाम रखा। इस दौरान ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

प्रभात विक्रम ने कहा कि बीते पांच-छह वर्षां में कई बार जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जा चुका है। इस सड़क पर चलना बेहद कठिन हो गया है। बक्शा से लोहिन्दा तक का मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हर स्तर पर ज्ञापन देकर सड़क मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक किसी की समस्या हल नहीं हुई। दोपहर 11 बजे से एक बजे तक करीब दो घंटे तक सड़क जाम रही। इस दौरान मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की गई। सड़क जाम करने वालों ने कहा कि इस मार्ग पर कई स्कूल हैं। गड्ढायुक्त सड़क होने के कारण बच्चों को अतिरिक्त समय देना पड़ता है। कई बार तो बारिश के मौसम में जब सड़क पर पानी भरा होता है तो बच्चे के यूनिफार्म भी गंदे हो जाते हैं। इस सड़क की मरम्मत शीघ्र होनी चाहिए। इस दौरान कल्लू सिंह, शैलेश सिंह, शरद सिंह बुल्ले, देवी प्रसाद गुप्ता, राजेश, विनोद, कचौड़ी, केपी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed