फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers in awe of leopard, forest department searching for drone camera

तेंदुए के खौफ से सहमे ग्रामीण, ड्रोन कैमरे से तलाश रहा वन विभाग

Tue, 11 Feb 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers in awe of leopard, forest department searching for drone camera
39- सिकरारा क्षेत्र के सोनपुर गांव में तेंदुआ को खोजने के लिए ड्रोन कैमरे को उड़ाते डीएएफओ। - फोटो : JAUNPUR
बरईपार। जिले के सिकरारा क्षेत्र में तेंदुए का खौफ बना हुआ है। चार लोगों पर जंगली जानवर के हमले के बाद से ग्रामीण सहमे हुए हैं। लाठी-डंडा लेकर वह जंगली जानवर की तलाश कर रहे हैं। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हमला करने वाला तेंदुआ ही है या कोई और जानवर। सोमवार को वन विभाग की टीम ने घंटों तक ड्रोन कैमरे के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में निगरानी कराई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिर्ली। विभाग ने चंदौली, प्रयागराज और लखनऊ रेंज को सूचना देकर मदद मांगी है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव में रविवार की सुबह सिवान की ओर जंगली जानवर देखा गया। लोग उसे देखने पहुंचे तो उसने गांव के महेंद्र यादव (50), नितिन (14), रामसेवक (40), नमन (16) पर हमला कर दिया। घायलों के मुताबिक हमला करने वाला जानवर देखने मे तेंदुए जैसा था। हमले के बाद वह नाले की तरफ भाग गया। सूचना के बाद रविवार को भी वन विभाग और पुलिस की टीम ने तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार की सुबह से ही वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरा, पिंजड़ा व अन्य साधन लेकर पहुंच गई। घंटों तक आसपास के इलाकों में खोजबीन हुई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गांव में तेंदुआ की चर्चा से लोग सहमे हुए हैं। लाठी-डंडा लेकर उसकी तलाश कर रहे हैं। डीएफओ एपी पाठक ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के आधार पर विभाग जानवर की तलाश कर रहा है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह तेंदुआ ही है। अब तक की जांच में कहीं भी उसके पंजे के निशान नहीं मिले हैं और न ही ड्रोन कैमरे में ही कोई तस्वीर कैद हुई है। काशी वन्य जीव प्रभाग चंदौली, प्रयागराज से पिंजड़ा मंगाया गया है। लखनऊ से भी मदद मांगी गई है, लेकिन जानवर के बारे में स्पष्ट न होने तक कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

कहीं फिशिंग कैट तो नहीं
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिसे लोग तेंदुआ समझ रहे हैं, वह फिशिंग कैट भी हो सकता है। मुख्यत: आर्द्रभूमि और अनुकूलित क्षेत्र में पाई जाने वाली इस बिल्ली का मुख्य भोजन मछली होता है, इसी वजह से इनका नाम फिशिंग कैट पड़ा है। शारीरिक रूप से यह सामान्य बिल्लियों की तुलना में दोगुनी आकार की होती है। शरीर पर धारियां बनी होने और तेज चमक वाली आंखों के कारण एक झटके में इसे देख लोग अक्सर भ्रम में पड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed