{"_id":"677830991301fedfc408b4d4","slug":"villagers-dissatisfied-with-the-action-demonstrated-jaunpur-news-c-193-1-va11001-127680-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के अखईपुर गांव में नए साल के जश्न के दौरान हुई फायरिंग की घटना में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम और सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसडीएम के न मिलने पर ग्रामीणों खासी नाराजगी रही।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पीड़ित साहिल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बुधवार की रात हुई फायरिंग और गाली गलौज की घटना को हल्के में लिया। उनकी तहरीर बदलकर आरोपियों पर हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया। हकीकत तो यह है कि आरोपी हत्या की नीयत से आए थे। बताया कि दबंग गोलू और बाहर से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बहन के साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। कई राउंड फायरिंग की। ग्रामीण इकट्ठा हुए तो आरोपी फरार हो गए।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों पर सख्त धाराओं में कार्रवाई नहीं होती, वह शांत नहीं बैठेंगे। कार्रवाई में लापरवाही बरती गई तो आंदोलन किया जाएगा। केराकत कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताया है। कहा कि पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ा है और शेष की तलाश जारी है।