फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers demonstrated when there was no water supply

पानी की आपूर्ति नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 02 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated when there was no water supply
क्षेत्र के भानपुर गांव में तीन माह पानी की आपूर्ति नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जल निगम पर कनेक्शन देने के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाया। क्षेत्र के भानपुर गांव में जल निगम द्वारा पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है। रविवार की दोपहर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर जल निगम विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम कर्मी लगभग 3 माह से पानी का सप्लाई नहीं दे रहे हैं। शिकायत के बावजूद भी कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है की जल निगम कर्मियों द्वारा पानी का कनेक्शन देने के लिए गांव की शान्ति देवी से 650 रुपये, गीता देवी से 700 रुपये, मीता देवी से 700 रुपये वसूल लिया है। जिससे नाराज होकर ग्रामीण महिला व पुरुष जल निगम विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किए। लगभग 2 घंटे प्रदर्शन करने के बाद गांव के कुछ संभ्रांतों के समझाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रदर्शन करने वालों में नागेन्द्र सिंह, कुंजबिहारी सिंह, पंकज सिंह, सुशीला सिंह, तारा, राजा सिंह, शकुंतला, नीतू सिंह, मालती, लालती, सरोज सिंह, शांति देवी आदि शामिल रहीं। जल निगम के जेई पंकज शुक्ला ने बताया शिकायत मिली है। जल्द ही पानी की आपूर्ति ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed