फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers demonstrated to free the detained youth

हिरासत में लिए गए युवक को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 01 Jan 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated to free the detained youth
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के बघरवारा में बालक के तालाब में मिले शव मामले में पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही एक युवक को कई दिनों से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बालक की हत्या की गई है। वहीं, हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ने और मौत की सच्चाई सामने लाते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण सरपतहा थाने के सामने धरना प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ने की मांग किया साथ ही बालक के हत्या में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बघरवारा गांव निवासी पवन बिंद का अमित (10) 26 नवंबर से खेलने निकला था, जो गायब हो गया था। दादा प्रहलाद बिंद की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही थी। शक के आधार पर गांव के ही गांव के ही त्रिलोकी बिंद को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही थी। इसी दौरान बृहस्पतिवार को घर से करीब एक किमी दूर तालाब में अमित का शव बरामद किया। इसे लेकर शुक्रवार को गांव के बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए मांग तीन दिन से हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ने की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बालक मछली पकड़ने के चक्कर में तालाब में गिर गया था। इसका शव चार दिन बाद मिला था। पुलिस मामले की जांच कर मामले का खुलासा करें। वहीं, प्रभारी थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि युवक को शक के आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पूछताछ चल रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है, परंतु जो रिपोर्ट की कॉपी है वह कार्बन कॉपी है, जिससे कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। डॉक्टरों से सलाह करने के बाद निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed