फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers demand road repair

सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 19 Nov 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers demand road repair
मुफ्तीगंज के क्षतिग्रस्त पेसारा देवगांव मार्ग को बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण । - फोटो : JAUNPUR
- सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केराकत। क्षेत्र के मुफ्तीगंज के पेसारा-देवगांव बहादुर मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने पेसारा भरौटी गांव के पास सड़क पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आवागमन की दृष्टि से सड़क काफी महत्वपूर्ण है। इस सड़क से जौनपुर व आजमगढ़ जिले के पचास से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन होता है। इसी मार्ग पर नाऊपुर में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। जनप्रतिनिधि समस्या से अंजान बने हुए हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क की मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में बैजनाथ, रामजी राजभर, रवींद्र कुमार, पप्पू कुमार, रामसागर यादव, रतन राजभर, पवन राजभर, राकेश राजभर, राजेश राय, भोपई राजभर, राहुल यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed