{"_id":"5dd2eae68ebc3e54e1004c4d","slug":"villagers-closed-holiday-animals-in-school-jaunpur-news-vns4951119112","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा पशुओं को ग्रामीणों ने विद्यालय में बंद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा पशुओं को ग्रामीणों ने विद्यालय में बंद किया
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा पशुओं को स्कूल में बंद करने वालों पर होगी कार्रवाई
अमर उाजला ब्यूरो
जफराबाद। क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को प्राइमरी स्कूल में बंद कर दिया। जिससे सोमवार को बच्चे पढ़ाई नहीं कर सके। बच्चे स्कूल तो जरूर पहुंचे लेकिन ताला बंद होने के कारण घर वापस लौट गए। ग्राम प्रधान निर्भय सिंह को जानकारी हुई तो उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी राम निहोर सरोज को सूचना दिया। स्कूल पहुंच कर बीडाओ ने एसडीएम सत्यप्रकाश को सूचना दी। मौके पर पशु चिकित्सक डा. संजय पाण्डेय भी पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों समझा बुझाकर पशुओं को स्कूल से बाहर करवाया। उसके बाद एस डी एम सत्यप्रकाश, तहसीलदार मानवेंद्र सिंह भी जफराबाद पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लेखपाल को तत्काल गॉव में अस्थायी गोशाला खोलने के लिए जमीन चिन्हित करने को कहा। लेखपाल के बताने पर प्रधान को गोशाला बनाने के लिए खण्ड विकास अधिकारी ने निर्देश दिया। एसडीएम ने विद्यालय में पशुओं के बन्द करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति अगर पशुओं को छोड़ेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
डीएम ने गोशाला के प्रबंधक से मांगा स्पष्टीकरण
मड़ियाहूं। नगर के श्री गोपाल गौशाला में चारे व पानी के अभाव में लगातार गोवंशों के मरने के की शिकायत पर नागरिकों की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा जांच कराने के पश्चात अग्रिम आदेश तक अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डा. संजय कुमार को गोशाला में गोवंशो की देखभाल अपने स्तर से करने का आदेश दिया है। गोशाला समिति के प्रबंधक व सचिव ओमप्रकाश को तीन दिन में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा है। उपस्थित नहीं होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। श्री गोपाल गौशाला में मौजूदा समय में 41 गोवंश है। विगत 5 माह से चारा पानी न होने के कारण लगातार उनके मरने का सिलसिला जारी है। जिसकी शिकायत नागरवासियों ने डीएम से किया था। डीएम ने उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी शीतलगंज से जांच कराया था। जिसमें गोशाला सेवक सुरेश पाल व रामसमुझ पाल ने अधिकारियों को बताया था कि चारा पानी के अभाव में गोवंश पिछले विगत माह से काफी संख्या में मर चुके हैं। चारा पानी न मिलने के कारण पशुओं को रखना गोशाला में संभव नहीं हैं। जिस पर प्रबंधक ओमप्रकाश को नोटिस देकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।