फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers beaten by young man with stolen bike

चोरी की बाइक समेत युवक को पकड़ ग्रामीणों ने पीटा.......

Sun, 21 Feb 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Villagers beaten by young man with stolen bike
गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के तारा गांव में बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने मारपीट करने वाले दो लोगों के विरुद्ध भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तारा गांव निवासी जितेंद्र के घर पड़ोस गांव का एक युवक आया। झांसा देकर बाइक व लैपटॉप लेकर भागने लगा। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। उसके पास से जितेंद्र की चोरी हुई बाइक व लैपटाप बरामद की। युवक की जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक दिव्यम सिंह निवासी धानापुर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बाद में घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मारपीट करने वाले दो युवकों को भी हिरासत में लिया है। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़ा गए आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। वह दो माह पहले ही जमानत पर बाहर आया था। उधर, थाना क्षेत्र के बिथार गांव में भी ग्रामीणों ने एक युवक को पशु तस्कर बताकर पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल कर उड़ाए 52 हजार रुपये
जौनपुर। मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज ने एक शख्स को 52 हजार रुपये का चूना लगा दिया। मामला शहर के जेसीज चौराहा स्थित यूबीआई एटीएम बूथ का है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। इजरी गांव निवासी वेद प्रकाश उपाध्याय गत 18 फरवरी को जेसीज चौराहा स्थित यूबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गऐ थे। वहां पहले से एक व्यक्ति खड़ा था। मदद के बहाने उसने कार्ड बदल लिया। करीब एक घंटे बाद खाते से 52 हजार रुपये निकाल लिए। दो दिन बाद वेद प्रकाश खाता चेक करने बैंक गए तो उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed