फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Village head woke up at night, asked brother's name and shot him

Jaunpur News: ग्राम प्रधान को रात में जगाया, भाई का नाम पूछकर मार दी गोली

Mon, 27 Nov 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Village head woke up at night, asked brother's name and shot him
जफराबाद। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के इस्मैला ग्राम प्रधान को बदमाशों ने रविवार की रात करीब 12 बजे जगा कर पैर में गोली मार दी। इससे पहले बदमाशों ने प्रधान के भाई जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव के बारे में भी पूछा। जिला अस्पताल में प्रधान का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इस्मैला के प्रधान राजेंद्र कुमार यादव अपने मकान के बरामदे में सोए थे। रात 12 बजे तीन बदमाश बुलेट से उनके घर पहुंचे। उसमें दो बदमाश स्टार्ट बुलेट पर ही बैठे रहे। एक बदमाश बरामदे में जाकर राजेंद्र को जगाया तथा राजकुमार को पूछने लगा। उन्होंने कहा की राजकुमार कहां है मुझे नहीं पता है। बार-बार बदमाश राजकुमार को पूछ रहे थे। नहीं बताने पर राजेंद्र के पैर में गोली मार दी और बुलेट से भाग निकले। भागते समय बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन पहुंचे तो देखा राजेंद्र लहूलुहान होकर गिरे पड़े थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस तथा परिजनों ने उन्हें उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन


प्रधान संगठन ने 24 घंटे में कार्रवाई की उठाई मांग

जफराबाद। ग्राम प्रधान संगठन सिरकोनी के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने कहा अगर पुलिस 24 घंटे के अंदर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो हम सभी प्रधान धरना तथा आंदोलन करेंगे। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष लाइन बाजार संजय वर्मा ने बताया की अज्ञात बदमाशों ने प्रधान को गोली मारी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed