फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vijay Pratap became the district head of the employees union and Rajiv became the general secretary

Jaunpur News: कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप, महामंत्री राजीव बने

Sun, 25 May 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Vijay Pratap became the district head of the employees union and Rajiv became the general secretary
जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने शनिवार को उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नौ अप्रैल को हुए चुनाव में जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व महामंत्री राजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गौतम, संयुक्त मंत्री मेहंदी राजा चुने गए थे। शनिवार को डीएम व अपर जिलाधिकारी ने सभी को शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि कहा कि जितने भी कलेक्ट्रेट कर्मचारी हैं सब बहुत ही अच्छे तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इससे जौनपुर जनपद शासन के प्रत्येक मामले में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान ला रहा है। नवनिर्वाचित कमेटी से अपेक्षा करूंगा की मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाएं ईमानदारी से पहुंचाएं। इसके पूर्व नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व महामंत्री राजीव श्रीवास्तव व संरक्षक शिवमोहन श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्रम देकर डीएम का स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह में अपर जिलाधिकारी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह अरविंद शुक्ला, पेंशनर एसोसिएशन के सीबी सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह, पीडब्ल्यूडी के अध्यक्ष, सतीश पाठक, जंग बहादुर सिंह,सुभाष सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता विजय प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed