फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vigilance seen everywhere to prevent corona infection

कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए दिखी हर ओर सतर्कता

Thu, 19 Mar 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Vigilance seen everywhere to prevent corona infection
06- बदलापुर पड़ाव स्थित बाजार कोलकाता शापिंग मॉल में आने वाले ग्राहकों को सेनेटाइज करवाती कर्मचार - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिले के लोगों ने कमर कस ली है। हर हाल में कोरोना को हराने के जज्बे के साथ बृहस्पतिवार को लोग सतर्क दिखे। सरकारी कार्यालयों में हाथ धुलवाने और सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई थी। कार्यालय आने वाले हर अधिकारी, कर्मचारी और फरियादी को इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही प्रवेश मिल सका। बाजारों में भीड़ कम रही। जाम से जूझने वाले प्रमुख बाजारों में भी भीड़ कम होने से राहगीरों ने राहत महसूस की। विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को कोरोना के खतरे से आगाह किया गया और मास्क बांटे गए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित डीएम, एडीएम सहित अन्य कार्यालयों के बाहर पानी से भरी बाल्टी और साबुन रखा रहा। गेट पर तैनात कर्मचारी कार्यालय में घुसने वाले हर शख्स को हाथ धुलने के बाद ही प्रवेश दे रहा था। विकास भवन के समाज कल्याण, पशु पालन सहित कई कार्यालयों में हैंडवॉश और सेनेटाइजर नहीं था। कुछ कर्मचारियों ने अपने लिए सेनेटाइजर रख रखा था। कृषि भवन, उद्यान, पुलिस ऑफिस सहित अन्य कार्यालयों में भी कोरोना को लेकर सतर्कता बनी रही। अधिकांश कर्मचारी मास्क लगाए रहे। हालांकि शासन के निर्देश के चलते इन कार्यालयों में आम लोगों की भीड़ कम रही। शहर के बाजारों में भी अन्य दिनों के सापेक्ष चहल-पहल कम रही। दिन में भी कई प्रमुख इलाकों में सड़कें खाली रही। इसके चलते पल-पल लगने वाले जाम के संकट से लोग राहत में रहे।
विज्ञापन

डीएल के लिए नहीं देना होगा अंगूठा निशान
जौनपुर। कोरोना के असर के बाद ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अंगूठा निशान की बाध्यता खत्म कर दी गई है। अब आवेदकों का सिर्फ कैमरे में फोटो खिंचाने के बाद ऑनलाइन फार्म पर डिजिटल सिग्नेचर लिया जा रहा है। इसके लिए भी सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है। इस कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी मास्क लगाकर काम करते नजर आए। एआरटीओ कार्यालय में रोजाना 50-60 आवेदन ड्राइविंग लाइसेंस के आते हैं। नियमों के तहत प्रत्येक आवेदक को कार्यालय में उपस्थित होकर फोटो खिंचाने, डिजिटल सिग्नेचर के साथ अंगूठे का निशान देना अनिवार्य था। कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर अब अंगूठा निशान पर रोक लगा दी गई है। आवेदकों को सिर्फ फोटो कराने के बाद डिजिटल सिग्नेचर देना पड़ रहा है। गुरुवार को कार्यालय में लाइसेंस के लिए आवेदकों की लंबी लाइन लगी रही। कर्मचारी तो मास्क लगाकर काम करते रहे, मगर यहां आने वाले ज्यादातर लोग बिना मास्क के ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद में जुमे की नमाज स्थगित
जौनपुर। शिया जामा मस्जिद नवाब बाग में 20 मार्च को होने वाली जुमे की नमाज स्थगित कर दी गई है। इमाम जुमा मौलाना महफुजुल हसन खां ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वरिष्ठ शिया धर्मगुरू मरजए वक्त आयतुल्लाह सिसतानी ईराक और आयतुल्लाह खामेनाई ईरान ने पूरे विश्व में फैली माहामारी कोरोना वायरस के संबंध में जो दिशा निर्देश जारी किया है, उसमें नमाजे जुमा एवं जमात को अस्थायी तौर पर स्थगित करने का निर्देश है। ऐसे में 20 मार्च को जुमे की नमाज शिया जामा मस्जिद नवाब बाग में नहीं होगी।
बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक, राशन का वितरण अभी भी जारी
जौनपुर। कोरोना को लेकर पूरे देश में सतर्कता बरती जा रही है। संक्रमण को रोकने के लिए सभी सरकारी व निजी कार्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी गई है। तमाम ऐसे जरुरी कार्यों में भी अंगूठा निशान लेने की बाध्यता खत्म की गई है, जहां पात्रता की पहचान के लिए इसे जरुरी किया गया था। इससे इतर कोटे की दुकानों से राशन वितरण में यह व्यवस्था अभी भी प्रभावी है। यहां पीओएस मशीन पर अंगूठे का निशान लगाने पर ही राशन दिया जा रहा है। कोटेदारों का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई दिशा-निर्देश अब तक नहीं मिला है। बता दें कि राशन वितरण में कालाबाजार रोकने के लिए शासन ने पीओएस के जरिए वितरण व्यवस्था को अनिवार्य किया है। इसमें लाभार्थी को मशीन पर अंगूठा निशान लगाने और पात्रता सत्यापित होने के बाद ही राशन देने का निर्देश है। यह भी हिदायत है कि इसके बिना वितरण करने पर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पिछले सप्ताह शासन ने सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस तो रोक दिया, लेकिन राशन वितरण के लिए कोई निर्देश नहीं दिया है। इस बाबत जिला पूर्ति अधिकारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि राशन की दुकानों से खाद्यान्न वितरण पीओएस मशीन से ही कराया जा रहा है। अभी शासन का कोई निर्देश प्राप्त नहीं है। कोटेदारों को अपने स्तर से ऐहतियात बरतने को कहा गया है।

शॉपिंग मार्ट में हुई सेनेटाइजर और मास्क की व्यवस्था
जौनपुर। शहर के शॉपिंग मार्ट और मॉल में गुरुवार को कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिम्मेदार सतर्क नजर आए। अमर उजाला में खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन स्थानों में जाकर जांच की और सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए। सीएमओ डॉ.रामजी पांडेय ने जालान्स शापिंग माल और केसंस माल में जाकर स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया। उन्हें कमियों के बारे में बताते हुए कड़ी चेतावनी दी कि तत्काल उसे दूर कराएं। दोबारा जांच में खामी मिलने पर माल को सीज कर दिया जाएगा। बता दें कि बुधवार को अमर उजाला ने शहर के प्रमुख माल और मार्ट की पड़ताल की थी। इसमें अधिकांश स्थानों पर सतर्कता इंतजाम नदारद थे। न तो हैंडवाश की व्यवस्था थी और न ही सेनेटाइजर की। कर्मचारी भी बिना मास्क लगाए ड्यूटी दे रहे थे। गुरुवार को स्थिति में सुधार दिखा। वी मार्ट समेत कोलकाता बाजार, वन इंडिया मार्ट, सीवी मार्ट आदि में घुसते ही ग्राहकों का हाथ धुलने और सेनेटाइजर लगाने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा था।

07- बदलापुर पड़ाव स्थित वी मार्ट शापिंग मॉल में आने वाले ग्राहकों को सेनेटाइज स्प्रे करवाती कर्मच?

07- बदलापुर पड़ाव स्थित वी मार्ट शापिंग मॉल में आने वाले ग्राहकों को सेनेटाइज स्प्रे करवाती कर्मच?- फोटो : JAUNPUR

08- कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क लगाकर जाती किशोरी व बच्चा।

08- कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क लगाकर जाती किशोरी व बच्चा।- फोटो : JAUNPUR

22- महराजगंज के चिल्ड्रेन स्कूल ऑफ आर्ट्स के स्टॉफ द्वारा निकाली कोरोना जागरूकता रैली।

22- महराजगंज के चिल्ड्रेन स्कूल ऑफ आर्ट्स के स्टॉफ द्वारा निकाली कोरोना जागरूकता रैली।- फोटो : JAUNPUR

25 - कोरोना वायरस के चलते बदलापुर पड़ाव स्थित बाजार कोलकाता शापिंग मॉल में मास्क लगाकर काउन्टर पर ख

25 - कोरोना वायरस के चलते बदलापुर पड़ाव स्थित बाजार कोलकाता शापिंग मॉल में मास्क लगाकर काउन्टर पर ख- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed