फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Video of wooing and threatening District Panchayat member goes viral

जिला पंचायत सदस्य को लुभाने और धमकाने का वीडियो वायरल

Wed, 26 May 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Video of wooing and threatening District Panchayat member goes viral
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए एक पार्टी विशेष के कार्यकर्ता की ओर से जिला पंचायत सदस्य को लुभाने और धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

दरअसल, वायरल वीडियो में एक जिला पंचायत सदस्य को लुभाने के लिए यह कहा जा रहा है कि जितना दूसरे दावेदार देंगे, उससे अधिक दिया जाएगा। जो लोग साथ नहीं आएंगे उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। एक पुलिस अधिकारी का पद नाम लेते हुए कहा जा रहा है कि उन्होंने दस क्विंटल गांजा मंगवा कर रखा है। ऐसा कोई जिला पंचायत सदस्य नहीं है, जिनके खिलाफ कोई न कोई मुकदमा न हो। उन्हें फर्जी मुकदमे में भी जेल भेज दिया जाएगा। सपा का आरोप है कि धमकी देने वाला शख्स भाजपा का नेता है और वह भाजपा के संभावित एक प्रत्याशी के लिए ही जिला पंचायत सदस्य को धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि जिस तरह भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रच रही है, वह निंदनीय है। शासन-प्रशासन के दबाव में पंचायतों का चुनाव कराना चाह रही है। चुनाव टालना भी इसी साजिश का एक हिस्सा है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि वीडियो को देखने से आभास हो रहा है कि चुनाव धन और प्रशासन के बल से लड़ने के लिए भाजपा की तैयारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि समाजवादी पार्टी के लोग इसे सफल होने नहीं देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि ज्ञापन को चुनाव आयोग को भेज कर अवगत कराएंगे। जो वीडियो वायरल हुआ है, उन्होंने उसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की। ताकि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्भीक होकर मतदान कर सकें। इस मौके पर श्याम बहादुर पाल, हिसामुद्दीन शाह, राहुल त्रिपाठी, आशिफ शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed