फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Video of taking money for registering name on populated land goes viral

Jaunpur News: आबादी की जमीन पर नाम दर्ज करने के लिए पैसा लेने का वीडियो वायरल

Sat, 14 Oct 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Video of taking money for registering name on populated land goes viral
बदलापुर। कुशहा द्वितीय गांव के छह से अधिक किसानों ने हल्का कानूनगो व लेखपाल पर रिश्वत लेने के बाद भी आबादी की जमीन पर नाम दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत किसानों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज की है। लेखपाल का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन


कुशहा द्वितीय गांव के हल्का लेखपाल यशपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कब का है और किसने बनाया है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आबादी की जमीन पर नाम दर्ज करने के लिए गांव के किसी व्यक्ति से 30 हजार रुपये लेने की बात को लेखपाल कबूलते नजर आ रहे हैं। कुशहा द्वितीय गांव निवासी चंद्र प्रकाश मिश्र, रामराज खरवार, रवि गुप्ता, मनोरथ गौतम, अमृता देवी आदि का आरोप है कि सरकार आबादी की जमीन पर नाम दर्ज करने के लिए ( घरौनी ) अभियान चला रही है लेकिन नाम दर्ज करने के लिए लेखपाल यशपाल व उसके उच्चाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से एक एक लाख रुपये की मांग की। इसके लिए शिकायतकर्ताओं ने करीब 40 से 50 हजार रुपये अपने-अपने हिस्से का दे दिया। शेष बची धनराशि कार्य हो जाने के बाद देने का समझौता हुआ था। एक माह बीत जाने के बाद भी आबादी की जमीन पर नाम दर्ज नहीं किया गया। जब शिकायतकर्ताओं ने कानूनगो और लेखपाल से इसका कारण पूछा तो बार-बार शेष बची धनराशि की मांग की जाती है। लेखपाल से रुपये वापस मांगने पर बताया जाता है कि पैसा ऊपर तक जाता है। तहसील के अन्य अधिकारियों को भी दिया जाता है। इस बाबत एसडीएम अर्चना ओझा ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि शिकायत सही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed