{"_id":"632b558617fc7c765a66c11a","slug":"video-of-si-posted-in-saraikhwaja-police-station-taking-bribe-goes-viral-jaunpur-sp-suspended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: घूस लेते सरायख्वाजा थाने में तैनात एसआई का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: घूस लेते सरायख्वाजा थाने में तैनात एसआई का वीडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित
Wed, 21 Sep 2022 11:50 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:50 PM IST
सार
जौनपुर के सरायख्वाजा थाने में तैनात एक एसआई द्वारा घूस लेने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। एसपी अजय साहनी ने देर रात आरोपी एसआई को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विस्तार
जौनपुर के सरायख्वाजा थाने में तैनात एक एसआई द्वारा घूस लेने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। ट्विटर पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी अजय साहनी ने बुधवार की रात में उप निरीक्षक बालकरन यादव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
करीब दो मिनट के वायरल वीडियो में कुछ पैसा लेते हुए एक पुलिसकर्मी किसी से भ्रष्टाचार से जुड़ी बात कर रहा है। पुलिस की मीडिया सेल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर उप निरीक्षक बालकरन यादव को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि उप निरीक्षक द्वारा एक मामले में मुकदमा दर्ज करने की बात कही जा रही है। अन्य भ्रष्टाचार की भी बात की गई है। जबकि जांच में पता चला है कि वह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है।
विज्ञापन