फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Video of raising objectionable slogans goes viral

आपत्तिजनक नारा लगाने का वीडियो वायरल

Thu, 11 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Video of raising objectionable slogans goes viral
जिले में बुधवार को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक नारे लगाते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही सुरेरी पुलिस सक्रिय हो गई। वीडियो में नारा लगाने वाले युवक को हिरासत में लेकर जांच की गई तो मामला नुक्कड़ नाटक खेलने का निकला। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सुरेरी पुलिस की माने तो मंगलवार की शाम भानपुर गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग ताजिया लेकर कर्बला में दफन करने जा रहे थे। कर्बला पहुंचने से पूर्व ताजियादारों द्वारा नुक्कड़ नाटक खेला गया। इसमें एक युवक पाकिस्तान तो दूसरा हिंदुस्तान का बनकर नाटक खेल रहे थे। इस दौरान एक युवक आपत्तिजनक नारा लगाने लगा। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर उक्त युवक को हिरासत में लेकर जांच की गई तो मामला नुक्कड़ नाटक खेलने का निकला। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया नाटक के कुछ भाग का वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। हिरासत में लिए गए युवक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed