फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Video of Harsh firing in wedding ceremony goes viral, one arrested

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

Mon, 07 Dec 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Video of Harsh firing in wedding ceremony goes viral, one arrested
संवाद न्यूज एजेंसी जौनपुर। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग फायरिंग का वीडियो दो महीने बाद वायरल होने पर पुलिस ने रविवार को फायरिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन

बीते पांच अक्तूबर को खुटहन थाना क्षेत्र में एक गांव में शादी समारोह के दौरान दो युवकों ने द्वारपूजा पर डीजे पर डांस करते हुए पिस्टल से फायरिंग की थी। उस घटना का वीडियो अब किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दोनों युवक डीजे पर डांस करते हुए खुले आम हाथ में पिस्टल लेकर हवा में गोलियां दागते दिख रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो का एसपी राजकरन नय्यर ने संज्ञान लिया। एसपी ने प्रभारी स्वाट टीम व सर्विलांस टीम को जांच सौंपी। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस फायरिंग करने वाले युवक तक पहुंच गई। पता चला कि फायरिंग करने वालों में अमित कुमार 24 निवासी चकताली थाना जफराबाद जौनपुर तथा सतीश उर्फ अजय सोनकर निवासी चकप्यारअली थाना कोतवाली शामिल थे। सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि एसओजी टीम और सर्विलांस टीम के साथ खेतासराय थाने की पुलिस ने आरोपी अमित कुमार निवासी चकताली थाना जफराबाद को नौली कलापुर गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर, 2 कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed