फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Video of disco viral on top, one in custody

तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल, एक हिरासत में

Sun, 13 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Video of disco viral on top, one in custody
डोभी। खुटहन के बाद अब चंदवक थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दो युवक हाथों में असलहा लेकर वैवाहिक समारोह में डांस कर रहे हैं। उनमें से एक फायरिंग भी कर रहा है। वीडियो देखने के बाद पुलिस हरकत में आई और घंटों छानबीन के बाद यह तो पता लगा लिया कि यह वीडियो बोड़सर गांव का है। मगर तमंचे के साथ नाच रहे युवकों तक नहीं पहुंच पाई। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद लोग बरात में असलहा चमकाने से बाज नहीं आ रहे हैं। विवाह, तिलकोत्सव या अन्य मांगलिक अवसरों पर लोग हर्ष फायरिंग कर ही रहे हैं। अब तक तीन ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। तीसरे मामले ने पुलिस का सिरदर्द बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो की छानबीन के बाद पता चला कि चंदवक थाना क्षेत्र के बोड़सर गांव में बिंदू सिंह के यहां 8 दिसंबर को लड़की की शादी थी। सिंगरामऊ से बरात आई थी। शादी समारोह में लड़की पक्ष के लोगों ने ही डीजे पर डांस के दौरान असलहा लहराया था और फायरिंग की थी। आठ दिसंबर की इस घटना का वीडियो अब वायरल हुआ। उसके बाद पुलिस को इसकी खबर लगी। थानाघ्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वालों का पता लगा लिया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उसके माध्यम से वीडियो में दिख रहे युवकों की तलाश की जा रही है। इसके पहले खुटहन में भी एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक को गिरफ्तार किया है जबकि सिकरारा थाना क्षेत्र के बेलसड़ी गांव में तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बालक घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed