फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Video of accountant taking bribe from farmer goes viral

Jaunpur News: किसान से घूस दिलवाने का लेखपाल का वीडियो वायरल

Wed, 20 Mar 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Video of accountant taking bribe from farmer goes viral
बदलापुर। किसान से उसकी चक की पैमाइश करने के लिए आउटसाइडर को एक हजार रुपये घूस दिलवाने का लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पुराना है। वर्तमान में लेखपाल का बदलापुर से मड़ियाहूं तहसील में स्थानांतरण हो गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि ग्राम पंचायत मेढ़ा में किसान चंद्र प्रकाश शर्मा अपने चक की पैमाइश करने के लिए लेखपाल से महीनों से मिन्नत कर रहे हैं। लेखपाल उनसे पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। किसी तरह किसान एक हजार रुपये लेखपाल को देने लगा तो उसने स्वयं पैसा न लेकर अपने आउट साइडर को दिलवा दिया। इसके बावजूद पैमाइश नहीं हुई। किसान का कहना है कि अब लेखपाल का स्थानांतरण भी मड़ियाहूं तहसील में हो गया। तहसीलदार मड़ियाहूं कृष्णराज सिंह ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। जांचकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घूस लेने के आरोप में इन पर हो चुकी है कार्रवाई :-
बदलापुर तहसील में कुशहा द्वितीय के लेखपाल यशपाल पर भी घूस लेने का आरोप लगा था। किसानों से घरौनी उनके नाम दर्ज करने के लिए भारी भरकम धनराशि लेने की बात लेखपाल ने वीडियो में स्वीकार किया है। मामले की जांच के बाद दो माह पहले तत्कालीन एसडीएम अर्चना ओझा ने लेखपाल को निलंबित किया था।इसी क्रम में कानूनगो रामसकल यादव को भी घूस लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उन पर सीमांकन करने के लिए एक किसान से घूस लेने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed