फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Video made of teenager rape

शर्मनाक: रिश्ते में लगने वाले चाचा ने किशोरी से दुष्कर्म का बनाया वीडियो, एक साल से कर रहा था ब्लैकमेल

Mon, 03 Oct 2022 05:17 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2022 05:17 PM IST
विज्ञापन
Video made of teenager rape

जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ दूर के रिश्ते में लगने वाले चाचा ने बेहोश कर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की धमकी देकर परिवार वालों से रुपयों की मांग की। परेशान होकर पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस बीच पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब एक साल से किशोरी का शोषण कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि 14 वर्षीय किशोरी को दूर के रिश्ते में चाचा लगने वाला आरोपी स्कूल छोड़ने जाया करता था।

स्कूल छोड़ने के बहाने किया गंदा काम
आरोप है कि स्कूल छोड़ने के दौरान ही आरोपी ने किशोरी को कहीं ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर में यह आरोप भी लगाया गया है कि किशोरी को बेहोश करके दुष्कर्म करने के दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। कुछ दिन तक तो आरोपी ने किशोरी को ब्लैकमेल कर उसका शोषण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में यह आरोप भी लगाया गया है कि जब किशोरी ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी तो आरोपी उन्हें भी धमकी देने लगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कहकर रुपयों की मांग करने लगा। आए दिन धमकी देता रहा। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दिया।

वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर पीड़िता की मां ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी सर्वेश श्रीवास्तव के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच रविवार को दुष्कर्म के आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed