फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vice Chancellor inspected eight examination centers

पूविविः कुलपति ने आठ परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Tue, 22 Sep 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor inspected eight examination centers
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के दौरान मंगलवार को कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने आठ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बीएड परीक्षा के साथ ही मुख्य परीक्षा में भी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सुबह की पाली में चल रही बीएड की परीक्षा के दौरान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर का निरीक्षण किया। इसके बाद गुलाबी देवी महाविद्यालय, मोहम्मद हसन महाविद्यालय, अख्तर रिजवी शिया डिग्री कॉलेज, राजा कृष्णदत्त महाविद्यालय, तिलकधारी महाविद्यालय और मुक्तेश्वर प्रसाद महिला महाविद्यालय का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

प्राचार्यों को निर्देश दिया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और मास्क लगाने में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। बिना मास्क के छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति न दें। सुचितापूर्ण और नकलविहीन परीक्षा कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पानी, सीसी टीवी कैमरा का निरीक्षण किया। कुछ महाविद्यालय के कक्ष में रोशनी कम होने की शिकायत मिली। इस पर उन्होंने उसे ठीक करने का निर्देश दिया। कुलपति के साथ उनके ओएसडी डॉ. केएस तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed