फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vending zones empty, shops on the streets

Jaunpur News: वेंडिंग जोन खाली, सड़कों पर दुकानें

Wed, 03 Jan 2024 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Vending zones empty, shops on the streets
जौनपुर। स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर व सड़कोंं को अमिक्रमण मुक्त बनाने का प्रयास शहर में सफल होता नहीं दिख रहा है। अधिकारियों के लाख कोशिशों के बाद भी योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। लाखों रुपये खर्च कर वेंडिंग जोन तैयार कर दिए गए हैं, लेकिन दुकानदार उससे दूरी बनाए हुए है। इस कारण ओलंदगंज, जेसीज चौराहा, कोतवाली समेत अन्य जगहों पर ठेले और रेहड़ी वाले सड़क पर अतिक्रमण कर अपनी दुकानें चला रहे हैं। जबकि वेंडिंग जाेन खाली होने से वाहनों का पार्किंग अड्डा बनता जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में कुल 7521 पंजीकृत पटरी व्यवसायी है। इनमें से 200 दुकानदारों के लिए जगह चिह्नित कर वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। नगर पालिका की ओर से बार-बार ठेला संचालकों को वेंडिंग जोन में दुकानें लगाने के लिए कहा जा रहा है। कुछ ठेला संचालकों को छोड़कर बाकी दुकानें नहीं गई हैं। इससे आए दिन सुबह शाम जाम की स्थिति बन जा रही है। इससे लोगों को 10 मिनट के रास्ते को आधे घंटे में तय करना पड़ता है। वहीं सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें भी जाम का कारण बन रही है। इससे लोगों को आए दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पाॅलिटेक्निक चौराहा के पास ठेला पर दुकान लगाने वाले सुरेश गुप्ता ने बताया कि नईगंज में जहां वेंडिंग जोन बना है वहां लोग कम जाते हैं, जिससे बिक्री होने की संभावना न के बराबर रहती इसलिए वहां नहीं जाना चाहते हैं। कोतवाली में दुकान लगाने वाले मयंक ने बताया कि शहर में छह जगहों पर वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। पानी आदि की सुविधाएं नहीं हैं, नए जगहों पर लोग कम आते हैं इसलिए नहीं जाना चाहते हैं। इसी से परिवार का खर्चा चलता है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर बनाए गए हैं वेंडिंग जोन
शहर में जाम न लगे और स्ट्रीट वेंडर्स अपनी रोजी रोटी चला सकें इसके लिए शहर में छह जगहों पर वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। जिलाधिकाकारी आवास के पीछे, पाॅलिटेक्निक कृषि भवन के पास, नईगंज शौचालय के बगल, बदलापुर पड़ाव पर वी-मार्ट के पास, सद्भावना पुल के दोनों तरफ, किले के पीछे वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में छह जगहों पर वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। दुकानदारों को कई बार वहां जाने के लिए कहां गया है लेकिन बिक्री न होने का कारण बताकर जाना ही नहीं चाह रहे हैं। सड़क के किनारे ठेले लगाने से जाम की स्थिति भी बन जा रही। अब इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed