फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   veer bahadur singh purvanchal university jaunpur 283 colleges affiliated college bsc final year result declared

जौनपुरः पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 283 कॉलेजों के बीएससी अंतिम वर्ष का रिजल्ट घोषित

Thu, 16 Sep 2021 06:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Sep 2021 06:47 PM IST
सार

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 283 महाविद्यालयों के बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम को देख सकते हैं।

विज्ञापन
veer bahadur singh purvanchal university jaunpur 283 colleges affiliated college bsc final year result  declared
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 283 महाविद्यालयों के बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया।  यह जानकारी परीक्षा परिणाम घोषणा समिति के समन्वयक डॉ. मनीष कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 283 महाविद्यालयों के बीएससी तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम को देख सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय जिन विषयों का मूल्यांकन हो चुका है, जल्द से जल्द उनके परिणाम घोषित करने में लगा हुआ है। ताकि विद्यार्थियों को किसी अन्य जगह प्रवेश या प्रतियोगी परीक्षा में बैठने में कोई कठिनाई न हो। 
विज्ञापन


कैट प्रवेश परीक्षा के लिए जीडी एवं पर्सनल इंटरव्यू 
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंधन विभाग में एमबीए पाठ्यक्रमों  के प्रवेश के लिए  बृहस्पतिवार को  ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन किया गया।  व्यवसाय प्रबंधन के विभाग अध्यक्ष डॉ. मुराद अली ने कहा कि प्रबंधन छात्रों में बौद्धिक योग्यता के अलावा निर्णयन, विश्लेषणात्मक क्षमता, समूह प्रबंधन आदि गुणों का होना जरुरी है। ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू  ये सभी गुणों का आंकलन करने में निर्णायक होता है। व्यवसाय प्रबंधन विभाग में एमबीए, एमबीए(एग्री बिजनेस) एवं एमबीए (ई-कॉमर्स ) पाठ्यक्रमों का संचालित किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालयः रोजगार केंद्र के रूप में विकसित होगा महिला अध्ययन केंद्र

पूर्वांचल विश्वविद्यालय का महिला अध्ययन केंद्र छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा। केंद्र की स्थापना से विश्वविद्यालय को नया आयाम मिलेगा। पीजी डिप्लोमा इन जेंडर एंड विमेन स्टडीज (दो सेमेस्टर) तथा दो वर्षीय (चार सेमेस्टर) पीजी डिग्री कोर्स इन विमेन स्टडीज चालू सत्र से प्रारंभ हो गया है। रोजगार को बढावा देने के लिए पाठ्यक्रम में प्रोजेक्ट एवं लघु अनुसंधान के साथ फील्ड सर्वे, प्रश्नावली सर्वे भी शामिल किया गया है।

रोजगार को बढावा देने के लिए महिला अध्ययन केंद्र में कंप्यूटर प्रशिक्षण ,ब्यूटी पार्लर, जैम, सॉस बनाना एवं पैकेजिंग, ज्वेलरी बनाना, हस्त निर्मित चूड़ियां ,इत्र ,अगरबत्ती, पापड़, अचार आदि बनाना तथा पैकेजिंग आदि का भी सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाएगा। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य का कहना है कि महिला केंद्र को रोजगार केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। ताकि छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ रोजगार भी हासिल कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed