फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   vbpu

पूविवि में खुले तीन और मूल्यांकन केंद्र

Mon, 11 Apr 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 11 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में तीन और केंद्रों पर कापियों के  मूल्यांकन का कार्य रविवार को शुरू हो गया। कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने हवन-पूजन कर तीनों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरू कराया। समय से रिजल्ट घोषित करने के लिए विवि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इसे देखते हुए संकाय भवन, प्रबंध संकाय और फार्मेसी संकाय में तीन और मूल्यांकन केन्द्र शुरू करा दिए गए।
विज्ञापन


वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। जबकि केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र पर एक पखवारे पहले ही मूल्यांकन कार्य शुरू हो चुका है। पूर्वांचल विश्ववविद्यालय की बड़े विषयों की अधिकांश परीक्षाएं समाप्त होने की ओर अग्रसर है। परीक्षाफल समय से घोषित करने के उद्देश्य से मूल्यांकन कार्य जारी है।
विज्ञापन


मूल्यांकन कार्य को गति प्रदान करने के लिए तीन और मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य का शुरू कराया गया।  विश्ववविद्यालय की मुख्य परीक्षा में लगभग पांच लाख छात्रों शामिल हुए हैं। इस अवसर पर कुलसचिव डा. देवराज, डा. एचसी पुरोहित, उपकुलसचिव संजीव सिंह, डा. आशुतोष सिंह, डा. अवध बिहारी सिंह,
विज्ञापन
विज्ञापन


 डा.  केएस तोमर, डा. राममोहन सिंह, डा. अखिलेश्वर शुक्ल, डा. विष्णु चंद्र त्रिपाठी,  डा. आलोक सिंह, डा. सुशील सिंह, डा.  सुरजीत यादव, धर्मेद्र सिंह,  रामआसरे,  अवधेश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, डा.  विजेन्द्र सिंह, एमएम भट्ट, संजय श्रीवास्तव, विनय वर्मा, श्याम त्रिपाठी, डा. पीके कौशिक, राजेश्वर दत्त उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed