{"_id":"5ede70038ebc3e907b73f9a3","slug":"vbpsu-exam-will-be-started-from-10-july-jaunpur-news-vns529092986","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल विश्व विद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 10 जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल विश्व विद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 10 जुलाई से
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा कराने के लिए कार्यक्रम तैयार हो गया है। परीक्षा के लिए 10 जुलाई की तिथि तय की गई है। एक से नौ जुलाई के बीच प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर परीक्षा की तैयारी कराने का निर्देश दिया है।
परीक्षा के लिए पांच से 20 जून तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन का सत्यापन 21 से 25 जून के बीच किया जाएगा और 26 से 30 जून के बीच सभी छात्रों का प्रवेश पत्र निर्गत किया जाएगा। विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वह प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं करा लें। ताकि 10 जुलाई से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो सकें।
बता दें कि विश्वविद्यालय कैंपस में 18 से अधिक पाठ्यक्रमों का संचालन होता है। इन पाठ्यक्रमों में करीब 2500 छात्रों ने दाखिला लिया है। परिसर की सेमेस्टर परीक्षाएं मई के अंतिम सप्ताह अथवा जून के पहले सप्ताह में कराई जाती थी। लेकिन कोरोना के कारण कैंपस में पठन पाठन स्थगित होने के साथ परीक्षाएं भी टाल दी गई थी। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में कोरोना मरीजों के लिए एल-1 अस्पताल बनाया गया है। यदि 20 जून अस्पताल बंद हो जता है तो 10 जुलाई तक परिसर की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी।