फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Varanasi GST team raids famous sweet shop

Jaunpur News: वाराणसी जीएसटी की टीम का प्रसिद्ध मिठाई की दुकान पर छापा

Fri, 25 Aug 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Varanasi GST team raids famous sweet shop
जिले के ऐतिहासिक बेनीराम इमरती के शाहीपुल स्थित मिष्ठान की दुकान पर बृहस्पतिवार को जीएसटी वाराणसी की टीम ने छापा मारा। ग्राहकों को मिठाई की खरीद पर बिल न देने की शिकायत पर अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों की घंटों जांच की, हालांकि कमी का उल्लेख नहीं किया।
विज्ञापन

वाराणसी जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर अनिल हरि अपनी स्पेशल टीम के साथ शहर के शाही पुल स्थित ऐतिहासिक बेनीराम इमरती की दुकान पर करीब चार बजे पहुंचे। उनके साथ वाराणसी नंबर की चारपहिया वाहन से करीब पांच से छह की संख्या में अधिकारी व कर्मचारी आए थे। इस दौरान वहां आने-जाने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। छापा के दौरान लोकल पुलिस भी साथ मौजूद रही। लोगाें की यह शिकायत थी कि जो भी मिठाई इनके यहां से ले जाता है। उसका कोई भी बिल नहीं दिया जाता। इससे आयकर की चोरी होती है। उसी शिकायत के बाद स्पेशल टीम ने छापा मारकर कर जांच पड़ताल की। वाराणसी जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर अनिल हरि ने कहा कि बिना रसीद के मिठाई दिए जाने की ग्राहकों की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed