फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vani Ranjan Agarwal will be the first woman judge of the district

जिले की पहली महिला जज होंगी वाणी रंजन अग्रवाल 19-34-17

Thu, 19 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vani Ranjan Agarwal will be the first woman judge of the district
भदोही के पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रही न्यायिक अधिकारी वाणी रंजन अग्रवाल दीवानी न्यायालय जौनपुर की नई जिला जज होंगी। वह जनपद की पहली महिला जिला जज होंगी।
विज्ञापन

जिला जज मदन पाल सिंह को बिजनौर जिले का नया जिला जज बनाया गया है। दीवानी न्यायालय की नवनियुक्त जिला जज वाणी रंजन अग्रवाल मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली हैं। सितंबर 1993 को न्यायिक सेवा उत्तीर्ण कर सिविल जज बनीं। वह पूर्व में 21 जुलाई 2003 से छह जून 2006 तक यहां दीवानी न्यायालय जौनपुर में अपर सिविल जज रह चुकी हैं। सात जून 2006 को अपर जिला जज नियुक्त हुईं। 14 अगस्त 2020 में भदोही ज्ञानपुर के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नियुक्त हुईं। अब वह दीवानी न्यायालय की जिला जज नियुक्त हुई हैं। बतौर जिला जज उनकी यह पहली पोस्टिग है। वहीं, फैजाबाद में ट्रिब्यूनल जज रहे भूदेव गौतम अब जनपद के एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के जज होंगे। इसी प्रकार मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के जज मनोज कुमार सिंह गौतम को गोरखपुर के पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। न्यायिक अधिकारी भूदेव गौतम जो फैजाबाद में तैनात थे। अब जनपद के एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के नए पीठासीन अधिकारी होंगे। इसी प्रकार फैजाबाद की पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रही रीता कौशिक अब दीवानी न्यायालय के परिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed