फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Van injured in DCM, eight wounded

डीसीएम से भिड़ी वैन, आठ जख्मी

Tue, 12 Sep 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/जौनपुर Updated Tue, 12 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Van injured in DCM, eight wounded
घायल बच्चा
स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास सोमवार की सुबह बच्चों की वैन डीसीएम से टकरा गई। जिससे वैन में सवार आठ बच्चे घायल हो गए। उधर चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चों का इलाज निजी चिकित्सालय में हो रहा है।  
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के महेंदु और  करौर गांव से बच्चों को लेकर वैन स्कूल जा रही थी। जंघई-मुंगराबादशाहपुर मार्ग पर सेमरी गांव के पास जैसे ही वैन मुख्य मार्ग पर पहुंची, तभी मुंगराबादशाहपुर से जंघई की तरफ जा रही तेज रप्तार डीसीएम से टक्कर हो गई। टक्कर से बच्चों की वैन सड़क किनारे करीब दस फीट गहरी खाई में चली गई। वैन में सवार 16 बच्चों में से आठ बच्चे घायल हो गए। घायलों में अनन्या (7), किशन (8), आयुषी (7), प्रान्जल (6), खुशी (5), अंकित (7), साक्षी (8), रुद्र सिंह (4)  शामिल हैं। उधर स्कूल वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। चिकित्सालय में बच्चों की हालत में सुधार है। मौके पर पहुंची जंघई पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। टाटा  मैजिक एसके माडर्न स्कूल सेमरी की बताई जा रही है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed