फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vaccine will reach centers today, vaccination will pick up from tomorrow

आज केंद्रों पर पहुंचेगा टीका, कल से जोर पकड़ेगा वैक्सीनेशन............

Mon, 10 May 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Vaccine will reach centers today, vaccination will pick up from tomorrow
जौनपुर। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को गति देने में स्वास्थ्य विभाग जोरों से लगा हुआ है। वैक्सीन की कमी से सोमवार को महज 45 केंद्रों पर ही टीकाकरण हुआ, लेकिन देर रात 11 हजार डोज वैक्सीन की खेप भी जिले को मिल गई। मंगलवार को इसका वितरण केंद्रों को दिया जाएगा। इसके बाद बुधवार से टीकाकरण अभियान फिर गति पकड़ेगा। हालांकि अभी 18 वर्ष की आयु वालों को टीका लगवाने की प्रक्रिया शुरू नहीं होगी। विभाग को इसके लिए नए निर्देश का इंतजार है।
विज्ञापन

कोरोना से आमजन को सुरक्षित करने के लिए सरकार टीकाकरण पर विशेष जोर दे रही है। लोगों का इस ओर रुझान भी बढ़ा है, लेकिन टीके की पर्याप्त उपलब्धता न होने से टीकाकरण बाधित हो रहा है। सोमवार को महज ढाई हजार डोज शेष थी। लिहाजा टीकाकरण सिर्फ 45 केंद्रों पर ही हुआ, जबकि सामान्य दिनों में 84 केंद्रों पर टीका लगता है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई केंद्रों पर टीका लगवाने पहुंचे लोग मायूस लौट गए। उन्हें टीका न होने का हवाला देकर वापस कर दिया गया। कई लोग पहले पंजीकरण न कराने के कारण भी लौटाए गए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके सिंह ने बताया कि टीके की कमी से सोमवार को टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ है। 45 केंद्रों पर 1715 लोगों का ही टीकाकरण हो पाया। इसमें से 669 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के थे, जिन्हें टीके की पहली डोज लगी। शेष 1039 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। अब तक कुल 277563 लोगों को टीके की डोज लग चुकी है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात तक वाराणसी से 11 हजार डोज वैक्सीन जिले में पहुंच गई है। इसे मंगलवार को केंद्रों को वितरित किया जाएगा। बुधवार से नियमित टीकाकरण सभी केंद्रों पर आरंभ होगा। मंगलवार को सिर्फ 22 केंद्रों पर ही टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed