फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uttar Pradesh University released the schedule of graduation examination

Jaunpur News: पूविवि ने जारी किया स्नातक के परीक्षा का कार्यक्रम

Sun, 12 Nov 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh University released the schedule of graduation examination
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय और परिसर के स्नातक का परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया हैं। परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा तीन पाली में कराई जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 10 बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षा 11:30 बजे से 1:30 बजे तक और तीसरे पाली की परीक्षा 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय संबद्ध 575 कॉलेज के अलावा परिसर की सेमेस्टर परीक्षा एक साथ कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कराई जाएगी। बीए की परीक्षा 21 नवंबर को एजुकेशन, 22 को बीए, बीएससी प्रथम सेमेस्टर में साइकोलॉजी, 23 को बीए बीएससी प्रथम सेमेस्टर गणित, बीएससी प्राणी विज्ञान, कॉमर्स, 24 को दर्शन शास्त्र, 25 को बीए प्रथम सेमेस्टर में उर्दू बीएससी प्रथम सेमेस्टर में वनस्पति विज्ञान और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में कॉमर्स की परीक्षा, 28 को बीए प्रथम सेमेस्टर में अर्थशास्त्र, 29 को बीए प्रथम सेमेस्टर में संस्कृत, बीएससी प्रथम सेमेस्टर में इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में कॉमर्स, 30 को बीए प्रथम सेमेस्टर की हिंदी साहित्य, एक दिसंबर को बीए बीएससी बीकॉम में फूड न्यूट्रिशन एंड हाइजीन, 2 दिसंबर को बीए प्रथम सेमेस्टर में म्यूजिक वोकल, बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर भौतिक, 4 दिसंबर को बीए प्रथम सेमेस्टर में पत्रकारिता, बीए प्रथम सेमेस्टर के ड्राइंग एंड पेंटिंग, बीए बीएससी प्रथम सेमेस्टर में कंप्यूटर एप्लीकेशन,बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में कॉमर्स, 5 को बीए प्रथम सेमेस्टर इतिहास, बीए प्रथम सेमेस्टर में एंसीएंट इंडियन हिस्ट्री आर्कियोलॉजी एंड कल्चर, 6 को बीए प्रथम सेमेस्टर में म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट, बीएससी प्रथम सेमेस्टर केमिस्ट्री, 7 को बीए प्रथम सेमेस्टर में म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट तबला, बीएससी प्रथम सेमेस्टर में कंप्यूटर साइंस, 8 को बीए बीएससी प्रथम सेमेस्टर में डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडी, 9 को बीए प्रथम सेमेस्टर में समाजशास्त्र, 11 को बीए बीएससी प्रथम सेमेस्टर भूगोल, 12 को बीए बीएससी प्रथम सेमेस्टर गृह विज्ञान, 13 को बीए प्रथम सेमेस्टर अंग्रेजी, 14 को बीए प्रथम सेमेस्टर को राजनीति विज्ञान, 15 को बीए प्रथम सेमेस्टर में शारीरिक शिक्षा, 16 को प्रथम सेमेस्टर में एंथ्रोपोलॉजी, बीएससी प्रथम सेमेस्टर बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी प्रथम सेमेस्टर एनवायरमेंटल साइंस, बीएससी प्रथम सेमेस्टर माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी प्रथम सेमेस्टर भूगर्भ विज्ञान की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

इस तिथि में होगी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा
जौनपुर। 21 नवंबर को बीए अर्थशास्त्र, 22 को बीए उर्दू, बीकॉम और बीएससी इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री, 23 को बीए में शिक्षाशास्त्र , 24 को बीए में संस्कृत,बी एससी में प्राणी विज्ञान, कॉमर्स, 25 को बीए में समाजशास्त्र , 28 को बीएससी गणित, वनस्पति विज्ञान, कॉमर्स, 29 को बीए मनोविज्ञान, 30 को बीए, बीएससी कंप्यूटर एप्लीकेशन,कॉमर्स,एक दिसंबर को हिंदी साहित्य, दो को बीए, बीएससी, बीकॉम ह्यूमन वैल्यूज एंड एनवायरमेंटल स्टडीज, 4 को बीए में एंसियंट इंडियन हिस्ट्री आर्कियोलॉजी एंड कल्चर, 5 को बीए इंग्लिश, 6 को बीएससी में केमिस्ट्री, बीए ड्राइंग एंड पेंटिंग, बीए फाइन आर्ट, बीए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट तबला, 7 को बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीए म्यूजिक एनवायरमेंटल वोकल, 8 को बीए में इतिहास, 9 को बीए में दर्शनशास्त्र, 11 को बीएससी भौतिक, बीए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट, 12 को बीए जियोग्राफी,13 को बीए में गृह विज्ञान, 14 को बीए डिप्रेशन स्ट्रैटेजिक स्टडीज,15 को बीए में शारीरिक शिक्षा, 16 को बीए में राजनीति विज्ञान,18 दिसंबर को बीए एंथ्रोपोलॉजी,बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी में एनवायरमेंटल साइंस, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी में जियोलॉजी, बीए में जर्नलिज्म की परीक्षा होगी। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तिथियों में होंगी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं
जौनपुर। 21 नवंबर को बीए में मनोविज्ञान,बीएससी में इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री,कॉमर्स, 22 को बीए इतिहास, बीए एंसियंट इंडियन हिस्ट्री आर्कियोलॉजी एंड कल्चर, 23 को बीए में मनोविज्ञान, बीएससी में इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री, कॉमर्स, 24 को बीए इतिहास, बीए में एंसिएंट इन हिस्ट्री आर्कियोलॉजी एंड कल्चर, 25 को बीए में एजुकेशन, बीएससी में प्राणी विज्ञान, बीकॉम, 28 को बीए राजनीति विज्ञान, बीएससी वनस्पति विज्ञान, बीएससी गणित, ,29 को बीए में शिक्षाशास्त्र , बीएससी प्राणी विज्ञान, 30 को बीए राजनीति विज्ञान, बीएससी वनस्पति ,बीएससी गणित, एक दिसंबर को बीए पत्रकारिता, बीए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट, बीए शारीरिक शिक्षा, बीए उर्दू, 2 को बीए अर्थशास्त्र, बीए म्यूजिक, 4 को बीए बीएससी बीकॉम में एनालिटिक्स एबिलिटी एंड डिजिटल अवेयरनेस, 5 को बीए पत्रकारिता , बीए तबला, बीए शारीरिक शिक्षा, बीए में उर्दू, 6 दिसंबर को बीए अर्थशास्त्र, बीए म्यूजिक, 7 को बीए समाजशास्त्र, बीए जियोलॉजी ,8 को बीए ड्राइंग एंड पेंटिंग, बीए संस्कृत, बीएससी भौतिक , 9 को बीए में समाजशास्त्र, बीएससी जियोलॉजी,11 को बीए ड्राइंग एंड पेंटिंग, बीए संस्कृत, बीएससी भौतिक, 12 को बीए अंग्रेजी, बीए में फिलासफी,13 को बीए हिंदी साहित्य, बीए कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीएससी कंप्यूटर साइंस,14 को बीए अंग्रेजी, बीए दर्शनशास्त्र, 15 को बीए हिंदी साहित्य, बीए कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीएससी कंप्यूटर साइंस ,16 को बीए में ज्योग्राफी, बीएससी एनवायरमेंटल साइंस,18 को बीएससी में एनवायरमेंटल साइंस,19 को बीए गृह विज्ञान, बीएससी में रसायन, 20 को बीए में गृह विज्ञान, बीएससी में रसायन, 21 को बीए में डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज, 22 को बीए में डिफेंस एंड स्टडी स्टडीज। परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed