फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Urmila rule declared candidate Vis

उर्मिला राज विस प्रत्याशी घोषित

Mon, 15 Dec 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 15 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
Urmila rule declared candidate Vis
 बहुजन समाज पार्टी ने केराकत सुरक्षित विधान सभा सीट से वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए उर्मिला राज को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


रविवार को यहां नार्मल स्कूल के मैदान में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में आजमगढ़ और वाराणसी के मंडल कोआर्डिनेटर डा. रामकुमार कुरील ने यह घोषणा की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उर्मिला राज का स्वागत किया।


समारोह में डा. रामकुमार कुरील ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार सभी स्तर पर फेल हो चुकी है। बसपा कार्यकर्ता अपनी सक्रियता अभी से तेज कर दें तो अगला 2017 का विधानसभा चुनाव बसपा की झोली में होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। सड़कें खराब हैं, बिजली की व्यवस्था पूरे प्रदेश में चरमरा गई है। उद्योगों, खेती-किसानी के लिए लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका दुष्प्रभाव उत्पादन पर पड़ रहा है।  कोई भी एक काम नहीं है, जिसे पार्टी अपनी उपलब्धि के तौर पर गिना सके। सम्मेलन में वाराणसी-आजमगढ़ के जोनल इंचार्ज रमाशंकर राजभर, अवनीश कुमार, मदन राम,


 रामचंद्र गौतम, ओमप्रकाश गौतम और घोषित प्रत्याशी उर्मिला राज ने संबोधित किया। इस मौके पर बीपी सरोज, एमएलसी प्रभावती पाल, विजय लक्ष्मी, जिलाध्यक्ष अमरजीत गौतम,

 जीत बहादुर, लियाकत अंसारी, आरके  मौर्य, राजकुमार सरोज, विजय बहादुर, अर्जुन पासी, संतोष यादव मौजूद थे। अध्यक्षता अवनीश कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed