{"_id":"640f722dbd92bedca207bc64","slug":"urban-and-rural-roads-will-be-renovated-jaunpur-news-c-20-1-101373-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शहरी और ग्रामीण मार्गों का होगा नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शहरी और ग्रामीण मार्गों का होगा नवीनीकरण
विज्ञापन
जिले में जर्जर सड़कों की दशा सुधारी जाएगी। लोक निर्माण विभाग ग्रामीण से लेकर शहर तक 133 सड़कों का सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण करेगा। इन सड़कों की लंबाई 156.30 किलोमीटर है। इसके लिए 17 करोड़ 40 लाख की स्वीकृति के बाद बजट प्राप्त हुआ है। ये सभी सड़के पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अंतर्गत सुधारी जाएगी। शहर से लेकर ग्रामीण आंचलों में बदहाल हो चुकी 133 सड़कों के दिन शीघ्र बहुरने वाले है। इन सड़कों पर गड्ढों के कारण राहगीरों का चलाना दूभर हो गया है। इनके मरम्मत की लगातार मांग की जा रही थी। पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से कई प्रमुख सड़कों के विशेष मरम्मत के साथ नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसकी स्वीकृति मिल गई है, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सड़कों पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
शहर में चिह्नित सड़कों में सिपाह संपर्क मार्ग, शेखपुर तिराहे से मियांपुर, एक्सिक बैंक तिराहा, शेखपुर तिराहे से मियांपुर तिराहा तक सड़कें सुधारी जाएंगी। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बदलापुर, शाहगंज, सुइथाकलां, महाराजगंज, खुटहन, करंजाकला की बदहाल सड़कों को सुधारा जाएगा। मार्ग बनने के बाद आवागमन सहज व सरल हो जाएगा।
शाहगंज क्षेत्र में एराकियाना चौराहे से रामलीला भवन कोतवाली चौराहा से होते हुए जेसीज चौक तक, फैजाबाद रोड दादर पुल हिंद टाकीज से लेकर चिरैया मोड़ तक पांच किलोमीटर बदहाल है। वहीं सुइथाकलां क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर से बुढूपुर मार्ग, सरायमोहिउद्दीनपुर से अखंडनगर मार्ग, सारी बड़ौना-चिलबिली मार्ग समेत अन्य मार्ग बदहाल है। प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेंद्र वर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा जिले की 133 सड़कों को चिन्हित किया गया था। कुल 156 किमी सड़क के नवीनीकरण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए शासन से 17.40 करोड़ का बजट भी जारी हो गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।