{"_id":"62ae754f273c6a3bf22592c6","slug":"uproar-of-protesters-over-agnipath-buses-and-bikes-burnt-in-jaunpur-24-policemen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agnipath Scheme Protest : अग्निपथ को लेकर प्रदर्शनकारियों का उत्पात, जौनपुर में फूंकीं बसें और बाइकें, 24 पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agnipath Scheme Protest : अग्निपथ को लेकर प्रदर्शनकारियों का उत्पात, जौनपुर में फूंकीं बसें और बाइकें, 24 पुलिसकर्मी घायल
Sun, 19 Jun 2022 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 19 Jun 2022 06:31 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर में एक क्षतिग्रस्त बस...
- फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार को बदलापुर व सिकरारा में प्रदर्शनकारी युवाओं ने आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ की। रोडवेज की दो बसें, पुलिस की जीप और दो बाइकें आग के हवाले कर दीं। राज्य सूचना आयुक्त प्रमोद तिवारी के काफिले में शामिल स्कोर्ट वाहन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
आधा दर्जन से अधिक छोटे-बड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इन घटनाओं में मछलीशहर, सिकरारा थानाध्यक्ष समेत 24 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने हवाई फायरिंग करने के साथ आंसू गैस और मिर्ची के गोले दागे।
विज्ञापन
सिकरारा थानाक्षेत्र स्थित बरगुदर पुल और लाला बाजार के बीच सवा घंटे तक दो सौ से अधिक युवकों ने बवाल किया। लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरे युवाओं ने रोडवेज की चार बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मछलीशहर कोतवाल की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन
एसआई की बुलेट गाड़ी व कोबरा टीम की बाइक फूंक दी। मछलीशहर व सिकरारा थानाध्यक्ष का सिर फट गया व कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो घंटे तक जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर अराजकता रही। जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने 17 अगस्त तक जनपद में धारा 144 लागू कर दिया है।
मथुरा : 74 उपद्रवी दबोचे, 28 नामजद व 1160 अज्ञात पर केस
अग्निपथ योजना के विरोध में एक्सप्रेसवे और हाईवे पर आगजनी, तोड़फोड़, जाम और पथराव करने वाले 74 उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जनपद के चार थानों में पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें 28 नामजद हैं तो 960 अज्ञातों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अराजकतत्वों की संपत्ति से नुकसान की होगी भरपाई
आगरा एडीजी ने बताया कि अराजकतत्वों की पहचान की जा रही है। इसके लिए वीडियो और फोटो का सहारा लिया जा रहा है। बवाल के दौरान हुए नुकसान की भरपाई कानून के मुताबिक अराजकतत्वों की संपत्ति से होगी।
आंदोलन के लिए युवाओं को उकसाने वाले पांच गिरफ्तार
सहारनपुर में अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं को आंदोलन के लिए उकसाने के आरोप में रामपुर मनिहारान पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी राजनीतिक दलों से जुड़े बताए गए है। जो सेना के लिए फर्जी उम्मीदवार बन कर युवकों को आंदोलन के लिए उकसा रहे थे।