फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uproar of hopes for going to CM's meeting

सीएम की सभा में जाने के लिए आशाओं का हंगामा

Sat, 31 Oct 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Uproar of hopes for going to CM's meeting
सुईथाकला। सीएचसी सुईथाकला में शनिवार सुबह आशा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। हंगामे के चलते प्रभारी चिकित्साधिकारी वहां से चले गए।
विज्ञापन

सीएचसी में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। सुबह आठ बजे से ही आशा निर्धारित ड्रेस में पहुंच र्गइं। वहां पहुंचने के बाद उन्हें मीटिंग की जानकारी हुई तो वह भड़क गईं। कई आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें मुख्यमंत्री की सभा में जाने के लिए बुलाया गया था और अब मीटिंग ली जा रही है। उन्हें सभा में ही भेजा जाए। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने वहां ले जाने से हाथ खड़े कर दिए। इससे कार्यकत्रियों का गुस्सा और बढ़ गया। बाद में कुछ आशाएं बस में सवार होकर सिकरारा के लिए रवाना हुईं, जबकि अन्य साधन के अभाव में वापस लौट गईं। इस बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी एसपी यादव का कहना था कि कोरोना के चलते काफी दिनों से आशाओं की बैठक नहीं हुई थी। सुबह आठ बजे टीकाकरण अभियान को लेकर बैठक बुलाई गई थी। किसी ने उन्हें भ्रामक सूचना दे दी थी। लिहाजा बैठक शुरू होने पर वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने के लिए हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed