{"_id":"5e9b2b0a8ebc3e6fd63f5853","slug":"uproar-among-customers-in-the-bank-police-removed-the-crowd-jaunpur-news-vns5209448156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में ग्राहकों का हंगामा, पुलिस ने हटाई भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में ग्राहकों का हंगामा, पुलिस ने हटाई भीड़
विज्ञापन
बदलापुर के काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक की पूरालाल शाखा पर शनिवार को ग्रामीणों ने हंगामा मचाया। बैंक प्रबंधक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को तितर-बितर किया। करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
खाते से पैसा निकालने के लिए शनिवार की सुबह से बैंक परिसर में ग्राहकों की लाइन लगी थी।
कड़ी धूप में कतार लगाए लोग बैंक कर्मियों की सुस्ती से भड़क उठे। ग्राहकों का आरोप है कि पांच दिन से पैसा निकालने के लिए लाइन लगा रहे हैं, मगर प्रबंधक की लापरवाही से परेशान होना पड़ता है। बैंक परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए न तो घेरा बनाया गया है और न ही कोई अन्य व्यवस्था है। अव्यवस्था से क्षुब्ध ग्राहक हंगामा मचाने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले लोगों को समझाने की कोशिश की, बात नहीं बनने पर लाठियां पटककर भीड़ को हटाया। शाखा प्रबंधक विवेक मिश्र ने बताया कि कुछ प्रभावी लोग जबरन बिना मास्क, सैनिटाइजर के बैंक में घुसकर वीडियो बना रहे थे। मना करने पर ग्राहकों को गुमराह कर हंगामा कराने लगे।
-