फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UPPCS exam will be held at 34 centers

Jaunpur News: 34 केंद्रों पर होगी यूपीपीसीएस की परीक्षा, 32 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Thu, 11 May 2023 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
UPPCS exam will be held at 34 centers
यूपीपीसीएस की परीक्षा 14 मई को दो पालियों में कराई जाएगी। जिले के 34 केंद्रों पर कराई जाने वाली इस परीक्षा में कुल 32 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक करके तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने सभी को निर्देश दिया कि परीक्षा दो पाली में होगी। प्रथम पाली सुबह 09.30 बजे से 11.30 बजे तक, दूसरी पाली अपराह्न 02.30 बजे से 04.30 बजे तक है। परीक्षा के लिए 34 केंद्र बनाए गए हैं। बताया गया कि प्रथम पाली में 16000 एवं द्वितीय पाली में 16000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती हो गई है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त रहेंगे, बाहरी निगरानी के लिए पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। जनपद में धारा 144 लागू है, परीक्षा केंद्र के पास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। केंद्र के व्यवस्थापक स्वयं गेट के पास खड़े होकर परीक्षार्थियों को प्रवेश कराएंगे। अधिकृत व्यक्ति के पास ही मोबाइल फोन होना चाहिये, स्टाफ भी मोबाइल फोन नही लाएंगे। उनकी आई कार्ड बना दिये जाएं। उनके कार्यों को बता दिया जाए। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे। कहीं भी जाम न लगने पायें। परीक्षा के दिन भी सभी लोग सक्रिय रहेंगे। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व राम अछयबर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक शहर बृजेश कुमार गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed