फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Police Constable raped Ballia girl in jaunpur making obscene videos and blackmail

Jaunpur: सिपाही ने बलिया की युवती के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दो साल से कर रहा शोषण

Fri, 07 Apr 2023 07:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Apr 2023 07:07 PM IST
सार

जौनपुर के सुजानगंज थाने में तैनात एक सिपाही पर बलिया निवासी युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मऊ जिले  निवासी आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन
UP Police Constable raped Ballia girl in jaunpur making obscene videos and blackmail
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जौनपुर के सुजानगंज थाने में तैनात एक सिपाही ने बलिया निवासी युवती से शादी का झांसा देकर दो साल से दुष्कर्म करता रहा। युवती गर्भवती हुई तो गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की तहरीर पर लाइन बाजार थाने में आरोपी सिपाही और उसके पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ बीते बुधवार को दुष्कर्म व भ्रूण हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सिपाही मऊ जिले का निवासी है।

विज्ञापन


बलिया निवासी युवती अपने परिवार के साथ जौनपुर शहर में रहती है। उसका मनीष चौहान (सिपाही) निवासी रानीपुर जिला मऊ के यहां दूर की रिश्तेदारी है। आरोप है कि घर आने जाने के दौरान मनीष झांसा देकर 21 जून 2022 को युवती को बलिया के एक होटल में ले गया। जहां जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया और डराकर व धमकी देकर उसके बाद भी दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन

कई दिन तक जबरन घर में रखा

बाद में मऊ के सलाहाबाद मोड़ पर स्थित एक घर में जबरन रखकर कई दिनों तक प्रताड़ित करता रहा। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने गर्भ ठहरने के बाद गर्भपात भी कराया। पांच जनवरी 2023 को फिर मनीष ने युवती को न्यायालय में सुलह के लिए बुलाया और झांसा देकर गाड़ी में बैठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  घर में अकेली 7 वर्षीय बच्ची से 15 साल के चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में लाइन बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर आरोपी सिपाही और उसके पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व भ्रूण हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें सिपाही को लाइनहाजिर कर दिया गया है।

महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

शाहगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि मनरेगा में मजदूरी करते समय महिला को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देते हुए गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान विवाहिता का मोबाइल से एक वीडियो क्लिप भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए महिला के साथ तीन महीने तक दुराचार करता रहा।

पीड़िता ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।  क्षेत्राधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजेश पुत्र अच्छेलाल निवासी सिधाई पर दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed