{"_id":"623ec1c20a761c4c4f7340e9","slug":"up-police-constable-dies-in-road-accident-in-jaunpur-after-unknown-vehicle-hit-his-bike-when-he-going-on-duty","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में सिपाही की सड़क हादसे में मौत: बाइक से ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में सिपाही की सड़क हादसे में मौत: बाइक से ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम
Sat, 26 Mar 2022 01:03 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:03 PM IST
सार
चंदौली जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना अंतगर्त बलुआ निवासी सिपाही अमित सिंह (38) जौनपुर जिले के जलालपुर थाना पर तैनात थे। शनिवार सुबह उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
यूपी के जौनपुर जिले में शनिवार सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे सिपाही को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सिपाही ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की पहुंचते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा जलालपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर रेहटी गांव के पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।
विज्ञापन
चंदौली जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना अंतगर्त बलुआ निवासी अमित सिंह (38) बाइक से प्रार्थना पत्र की जांच करने के लिए त्रिलोचन महादेव की तरफ जा रहे थे। वह रेहटी गांव के गेट से 100 मीटर पहले पहुंचे थे तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से जा टकराई।
विज्ञापन
घटना में सिपाही के सिर में गंभीर चोट आई। इधर टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह मौके पर पहुंचे और आननफानन घायल को सीएचसी रेहटी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
जिसके बाद सिपाही को वाराणसी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कांस्टेबल अमित सिंह 6 माह पूर्व सरपतहा थाने से ट्रांसफर होकर जलालपुर थाना पर तैनात हुए थे।