जौनपुर में सिपाही की सड़क हादसे में मौत: बाइक से ड्यूटी पर जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम
चंदौली जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना अंतगर्त बलुआ निवासी सिपाही अमित सिंह (38) जौनपुर जिले के जलालपुर थाना पर तैनात थे। शनिवार सुबह उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के जौनपुर जिले में शनिवार सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे सिपाही को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सिपाही ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की पहुंचते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा जलालपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर रेहटी गांव के पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।
चंदौली जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना अंतगर्त बलुआ निवासी अमित सिंह (38) बाइक से प्रार्थना पत्र की जांच करने के लिए त्रिलोचन महादेव की तरफ जा रहे थे। वह रेहटी गांव के गेट से 100 मीटर पहले पहुंचे थे तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से जा टकराई।
घटना में सिपाही के सिर में गंभीर चोट आई। इधर टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह मौके पर पहुंचे और आननफानन घायल को सीएचसी रेहटी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
जिसके बाद सिपाही को वाराणसी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कांस्टेबल अमित सिंह 6 माह पूर्व सरपतहा थाने से ट्रांसफर होकर जलालपुर थाना पर तैनात हुए थे।