{"_id":"66df67955129b5540d065bbd","slug":"up-government-is-killing-innocent-youth-ajay-rai-jaunpur-news-c-193-1-va11001-121661-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार करा रही निर्दोष नौजवानों की हत्या: अजय राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार करा रही निर्दोष नौजवानों की हत्या: अजय राय
विज्ञापन
बक्सा। पांच करोड़ के आभूषण लूट मामले में सुल्तानपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मंगेश यादव के गांव अगरौरा में सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय संवेदना जताने पहुंचे। उन्होंने मंगेश के पिता राकेश यादव और परिजनों को सांत्वना देते हुए घटना की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से न्यायिक जांच की मांग की।
अजय राय 12.15 बजे अगराैरा पहुंचे। कहा कि प्रदेश सरकार नौजवानों की हत्या करा रही है। जो भी सरकार के खिलाफ खड़ा हो रहा है या विरोध कर रहा है, उसकी हत्या करा दी जा रही है। राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव एक साथ परिवार के साथ खड़े हैं। हा कि जो व्यक्ति चोरी करता या लूट करता, उसके पिता ओंकारेश्वर में ट्रक न चलाते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस परिवार की आर्थिक मदद करेगी। उन्होंने कहा कि हम आज ही लखनऊ पहुंच कर महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच के सुप्रीम कोर्ट के जज से न्यायिक जांच कराने की मांग करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस हत्या पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंगेश की मां शीला देवी और बहन प्रिंसी बता रही हैं कि उसे घर से पकड़कर पूछताछ के लिए ले जाया गया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने इसी तरह गोरखपुर में विनय उपाध्याय की हत्या करा दी थी। कांग्रेस प्रदेश में हो रही अराजकता के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। इस दौरान सदर के पूर्व विधायक नदीम जावेद, कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय विक्की, हुकुम सिंह, बक्शा ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. प्रभात विक्रम सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी देवराज पाण्डेय, राजेंद्र यादव, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश को मणिपुर नहीं बनने देंगे - डॉ. अनुराग
जौनपुर। आप के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र के नेतृत्व में रविवार को प्रतिनिधि मंडल आगरौरा गांव मृतक मंगेश के घर पहुंचा। डॉ. अनुराग ने पूरे प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में रिटायर्ड जजों से कराए जाने की मांग की। उनके साथ आप के जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा और जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी भी माैजूद थे। डॉ. अनुराग ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मणिपुर प्रयोग करना चाहते हैं जो हम कभी नहीं होने देंगे। मंगेश का फर्जी एनकाउंटर हो या पिछले दिनों लखनऊ में छेड़खानी मामले में मुख्यमंत्री द्वारा विशेष जाति और धर्म के लोगों का विधानसभा में नाम लिया जाना, यह स्पष्ट करता है कि जब धर्म को एक दूसरे से लड़ाने में असफल हो गए, तो अब भाजपा जातियों को एक दूसरे के खिलाफ लड़ा रही है।