फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP got award for maximum uploading on Shodhganga portal

Jaunpur News: शोधगंगा पोर्टल पर सर्वाधिक अपलोडिंग पर पूविवि को मिला अवार्ड

Sun, 29 Oct 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
UP got award for maximum uploading on Shodhganga portal
जौनपुर। यूजीसी के शोधग्रंथ पोर्टल शोधगंगा पर आठ हजार 822 शोधग्रंथ के साथ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रदेश में दूसरे व देश में दसवें स्थान पर है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पूविवि के शोधगंगा समन्वयक डॉ.विद्युत कुमार मल को 27 अक्तूबर को गांधीनगर में आयोजित सिम्पोजियम में अवार्ड दिया गया। इस पर कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की तरफ से निर्मित शोधगंगा एक ऐसा प्लेटफार्म है जिस पर देश के सात सौ से अधिक विश्वविद्यालयों से शोध ग्रंथ को अपलोड किया जा रहा है। वर्तमान समय में चार लाख 90 हजार शोधग्रंथ एवं नौ हजार 783 सिनाप्सिस उपलब्ध है। इंटरनेट के माध्यम से कोई भी इन शोधग्रंथों को चेक कर सकता है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा शोध ग्रंथ को अपलोड करने का कार्य 2016 में शुरू हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर मानस पांडेय मानद पुस्तकालयाध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed