फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   up election 2022: Case filed against 300 unknown supporters including Congress candidate and former MLA Nadeem Javed     

up chunav 2022: कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक नदीम जावेद समेत 300 अज्ञात समर्थकों पर मुकदमा दर्ज 

Thu, 17 Feb 2022 07:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Feb 2022 07:02 PM IST
सार

बिना अनुमति जौनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद ने नामांकन से पहले शहर में जुलूस निकाला और खुद गाड़ी पर बैठकर प्रचार करते हुए जा रहे थे।  

विज्ञापन
up election 2022: Case filed against 300 unknown supporters including Congress candidate and former MLA Nadeem Javed     
नामांकन से पहले शहर में जुलूस निकालते कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन से पहले बृहस्पतिवार को बिना अनुमति शहर में जुलूस और रोड-शो निकालने के आरोप में कांग्रेस के प्रत्याशी व पूर्व विधायक नदीम जावेद और 300 अज्ञात समर्थकों पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शहर कोतवाली में यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद ने नामांकन से पहले शहर में जुलूस निकाला और खुद गाड़ी पर बैठकर प्रचार करते हुए जा रहे थे। नवाब युसूफ रोड, कोतवाली चौराहे पर उनका काफिला पहुंचने पर जाम लग गया। उनके समर्थक गाजे-बाजे और आतिशबाजी करते हुए चल रहे थे। 
विज्ञापन


नदीम जावेद किला, सद्भावना पुल के रास्ते ओलंदगंज होते हुए नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। चौकी इंचार्ज राज कालेज चंदन राय ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि नदीम जावेद ने बिना अनुमति के जुलूस और रोड शो किया। इससे शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। इस पर उनके और 300 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed