फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Election 2022 7th Phase in jaunpur Villagers boycott vote CO said voters can press NOTA button

7th Phase Election: जौनपुर में ग्रामीणों ने किया वोट का बहिष्कार, सीओ बोले- दबा सकते हैं नोटा का बटन

Mon, 07 Mar 2022 01:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Mar 2022 01:33 PM IST
सार

जौनपुर जिले में सदर, मल्हनी, शाहगंज, केराकत (सु.), जफराबाद, मड़ियाहूं, मछलीशहर (सु), मुंगराबादशाहपुर और बदलापुर में मतदान चल रहा है।  

विज्ञापन
UP Election 2022 7th Phase in jaunpur Villagers boycott vote  CO said  voters can press NOTA button
उत्तर प्रदेश चुनाव सातवां चरण: जौनपुर में ग्रामीणों से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम सातवें चरण में जौनपुर की नौ सीटों पर आज मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक 26 फीसद से ज्यादा तक मतदान हो चुका था। मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव के ग्रामीणों ने गांव का विकास न होने से वोट का बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन


मतदान बहिष्कार सूचना पर जौनपुर जिला- प्रशासन सकते में आ गया। एसडीएम अर्चना ओझा, सीओ एसपी उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथे गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। सीओ ने कहा कि अगर आप किसी को अपना नोट नहीं देना चाहते हैं तो आपके पास एक ऑप्शन है। आप नोटा का बटन दबा सकते हैं। जिसके बाद मतदाता बूथ तक पहुंचे।
विज्ञापन


मतदाताओं का कहना है कि हरद्वारी न्याय पंचायत के चतुर्भुजपुर गांव में बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। इसके साथ ही गांव में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। एसडीएम ने बताया कि गांव के लोग मतदान नहीं कर रहे थे, उन्हें समझाया गया तो वे लोग नोटा पर वोट देने के लिए राजी हुए और अब मतदान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक मंत्री, दो पूर्व मंत्री और तीन पूर्व सांसद मैदान में

एसडीएम ने बताया कि करीब 30-35 मत पड़ने के बाद लोगों मतदान बहिष्कार किया था। जौनपुर में  कुल 2145 मतदान केंद्रों पर 3948 मतदेय स्थलों पर कुल 3510929 मतदाता अपना विधायक चुन रहे हैं। जौनपुर से प्रदेश सरकार के एक मंत्री, दो पूर्व मंत्री व तीन पूर्व सांसद चुनाव मैदान में हैं।  जिले में जौनपुर सदर, मल्हनी, शाहगंज, केराकत (सु.), जफराबाद, मड़ियाहूं, मछलीशहर (सु), मुंगराबादशाहपुर और बदलापुर में मतदान चल रहा है।  

जगह-जगह गड़बड़ी की मिलती रही शिकायतें

जौनपुर की मल्हनी विधानसभा क्षेत्र जनपद ही नहीं प्रदेश का सबसे संवेदनशील क्षेत्र की श्रेणी में है। कड़ी सपरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ तो वोटरों में खासा उत्साह देखा गया। कई आदर्श मतदान केंद्रों को गुब्बारे व झंडियों से सजाने के साथ वोटरों को लुभाने के लिए सेल्फी प्वांइट भी बनाए गए हैं।  जहां वोट देकर मतदाता अमिट स्याही लगी ऊंगली को दिखाते हुए सेल्फी लेना नहीं भूले।

वही कुछ केंद्रों पर कतिपय लोगों द्वारा ईवीएम  का बटन दबाने की शिकायत मिली जिसे प्रशासन द्वारा निराधार बताया गया। कई जगह ईवीएम पर फेवीक्विक डालने की भी अफवाह उड़ी। जिलाधिकारी मनीष वर्मा और एसपी मुकेश साहनी  भारी भरकम काफिले के साथ  चक्रमण कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि कुछ जगह शिकायते मिलीं जिनकी जांच कराई गई तो निराधार साबित हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों तथा गड़बड़ी पैदा करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed