फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Crime Minor girl going to school raped in the field, strangulated with a rope after telling everyone

UP Crime: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से खेत में दुष्कर्म, सबको बताने की बात पर रस्सी से कसा गला

Sat, 06 Jan 2024 03:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 06 Jan 2024 03:56 PM IST
सार

सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी क्षेत्र के एक गांव में अपने पिता के मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थी। शनिवार को वह पड़ोस के गांव में स्कूल जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठा युवक उसे सरसों के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
UP Crime Minor girl going to school raped in the field, strangulated with a rope after telling everyone
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह नौ बजे स्कूल जा रही छात्रा को सरसों के खेत में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता कक्षा आठ की छात्रा है। पुलिस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पीड़िता के रिश्तेदार की तहरीर पर पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मूल रूप से सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी क्षेत्र के एक गांव में अपने पिता के मामा के घर रहकर पढ़ाई करती थी। पीड़िता की मां का बीते साल निधन हो गया था।

विज्ञापन
जिसके बाद उसके पिता की सहमति से रिश्ते में उसके नाना उसे अपने घर ले आए थे। शनिवार को वह पड़ोस के गांव में स्कूल जा रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठा युवक उसे सरसों के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने जब आपबीती घर बताने की बात कही तो आरोपी ने रस्सी से उसका गला कस दिया जिसके बाद वह अचेत हो गई और वह घटनास्थल से फरार हो गया। पास से गुजर रही एक महिला ने पीड़िता को देखा तो उसके घर वालों को सूचित किया।

इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई कर रही है। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सरपतहां विनोद सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया था, जिसमें चिकित्सक गला दबाने की बात कह रहे हैं। पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। -हेमंत कुमार सिंह, सीओ शाहगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed