फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Assembly Election 2022 Rajnath singh rally in jaunpur malhani vidhan sabha said Foreign agencies accepted about BJP government

UP Chunav 2022: जौनपुर में राजनाथ सिंह बोले- विदेशी एजेंसियों ने भी मान लिया, यूपी में बन रही भाजपा की सरकार

Fri, 04 Mar 2022 02:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Mar 2022 02:31 PM IST
सार

जौनपुर के मल्हनी विधानसभा में    राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। कहा कि  विदेशी एजेंसियों ने भी मान लिया है कि उत्तर प्रदेश की जनता एक नये इतिहास रचने जा रही है। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Rajnath singh rally in jaunpur malhani vidhan sabha said Foreign agencies accepted about  BJP government
जौनपुर में राजनाथ सिंह की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जौनपुर के मल्हनी विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वो (अखिलेश यादव) कहने को कहते हैं हम पक्के समाजवादी हैं। लेकिन, मैं कहता हूं कि समाजवादी का मतलब जनता को भय, भूख और भष्ट्राचार से निजात दिलाना वाला हो।

विज्ञापन


इस कसौटी पर यदि परखेंगे तो सच्चा समाजवादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खरे उतरेंगे। हम समाजवादी भी हैं और राष्ट्रवादी भी। वह मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के कुद्दूपुर में शुक्रवार को आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि छह चरणों के चुनाव से स्थिति साफ हो गई है। 
विज्ञापन


विदेशी एजेंसियों ने भी मान लिया है कि उत्तर प्रदेश की जनता एक नये इतिहास रचने जा रही है।  2022 में भी भाजपा कमोवेश उतनी सीटों पर विजय हासिल करने जा रही है, जितने पर साल 2017 पर विजय हासिल की थी। उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और कुछ और छोटी-मोटी पार्टियां भ्रम की स्थिति पैदा करने में लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुझसे भी बेहतर कोई मुख्यमंत्री है तो वो योगी आदित्यनाथ। कानून और व्यवस्था के मोर्चे पर जो कामयाबी योगी आदित्यनाथ ने हासिल की है, उसकी प्रशंसा उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे हिंदुस्तान में हो रही है। बदमाशों के हौसले पस्त हो गए हैं। वे अब यह मानने लगे हैं कि बाहर रहने से अच्छा जेल में रहना ही बेहतर है।  राजनाथ सिंह ने कहा कि लक्ष्मी जी अगर किसी घर में आती हैं, तो वह साइकिल अथवा हाथी पर या हाथ हिलाकर नहीं आएंगी, वे केवल कमल पर आएंगी।

भाजपा अपने वादों को पूरा करती है। भ्रष्टाचार में अंकुश लगाना है तो सिस्टम में बदलाव करके लाया जा सकता है।  इसे करके भाजपा ने दिखाया। ढाई-तीन साल में ऐसा घर नहीं बचेगा जहां नल न हो। इसके लिए हर नल हर घर योजना लागू किया है।

किसी सूरत में नहीं झुक सकता भारत माता का मस्तक

रक्षामंत्री ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत किसी सूरत में भारत माता का मस्तक झुका नहीं सकती। 2017 में उरी और पुलवामा घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कई हमारे जवान शहीद हुए थे। उस समय जब जवानों के पार्थिव शरीर पर कंधा दिया था। आज भी जब घटना याद आती है तो दिल को सालती है। श्रद्धाजंलि देने के बाद हम बैठे थे और 10 से 15 मिनट के अंदर फैसला हो गया।
सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों के सफाया कर दिया।

भारत ने साफ कर दिया है कि हमें कोई आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो भारत बाउंड्री के इस पार भी मार सकता है और जरूरत पड़ी तो उस पार भी जाकर मार सका है। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत जो बोलता है उसे लोग कान खोलकर सुनते हैं। राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जाती है। हम देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं।

राहुल गांधी पर लगाया सेना के मनोबल तोड़ने का आरोप

रक्षामंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगाया सेना के मनोबल तोड़ने का आरोप लगाया। कहा कि संसद में राहुल ने कहा कि गलवान घाटी झड़प में भारतीय सैनिक ज्यादा मारे गए थे और चीन के कम जवान मारे गए। लेकिन, आस्ट्रेलिया के अखबार के पत्रकार ने रिपोर्ट सामने ला दी।

जिसमें लिखा था कि इस घटना में चीन के 38 से 50 लोग मारे गए। लेकिन, विपक्ष (राहुल गांधी) को सेना के मनोबल को तोड़ने में रंच भर का संकोच नहीं होता है। मैं कहना चाहता हूं कि जब देख के संप्रभूता और अखंडता का सवाल हो तो सभी को भेदभाव को भूलाकर एक साथ खड़ा हो जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed